Bodam news Archives - Udit Vani

मिर्जाडीह तालाब अतिक्रमण मामला: मानवाधिकार संघ का अनिश्चितकालीन धरना शुरू, जेसीबी और ट्रैक्टर जब्त
उदित वाणी, मिर्जाडीह : मिर्जाडीह तालाब अतिक्रमण विवाद  बोड़ाम प्रखंड के मिर्जाडीह गांव में तालाब और सार्वजनिक रास्ते को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग को लेकर आंदोलन उग्र हो गया है। कार्रवाई न होने और तालाब में मिट्टी भराई के विरोध में झारखंड मानवाधिकार संघ सोमवार से अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गया है।

उपायुक्त के आदेश के बाद भी तालाब भराई का आरोप

झारखंड मानवाधिकार संघ के कोल्हान प्रमंडल प्रभारी राधाकृष्ण सिंह मुंडा ने बताया कि 5 मई 2026 को उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम को आवेदन देकर मिर्जाडीह गांव के तालाब और सार्वजनिक रास्ते से अतिक्रमण हटाने की मांग की गई थी। उपायुक्त के निर्देश पर अपर उपायुक्त ने बोड़ाम अंचल कार्यालय को नियमानुसार कार्रवाई का आदेश भी दिया था। इसके बावजूद, अतिक्रमण हटाने के बजाय प्रशासन की कथित मिलीभगत से पिछले एक सप्ताह से तालाब को मिट्टी से भरकर खत्म करने का प्रयास किया जा रहा था।

मौके पर चल रही थी जेसीबी, पुलिस ने किया जब्त

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सोमवार को जब झारखंड मानवाधिकार संघ के 10-12 कार्यकर्ता मिर्जाडीह तालाब स्थल पहुंचे, तो वहां जेसीबी मशीन और ट्रैक्टर की मदद से मिट्टी भराई का काम जारी था। सूचना मिलने पर बोड़ाम थाना की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की और एक जेसीबी मशीन तथा एक ट्रैक्टर को जब्त कर लिया।

मुख्यमंत्री के निर्देशों की अवहेलना और भू-माफियाओं को संरक्षण का आरोप

राधाकृष्ण सिंह मुंडा ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य में तालाबों और जलस्रोतों को अतिक्रमण मुक्त कर पुनर्जीवित करने का निर्देश दिया है, लेकिन स्थानीय स्तर पर भू-माफियाओं को संरक्षण दिया जा रहा है। जिला प्रशासन के आदेश के बाद भी तालाब भराई जारी रहना प्रशासनिक संलिप्तता को दर्शाता है।

आनंद विहार डेवलपर पर 17-18 वर्षों से अतिक्रमण का आरोप

संघ के अनुसार, मिर्जाडीह मौजा के खाता संख्या 38 स्थित इस तालाब और सार्वजनिक रास्ते पर आनंद विहार पी एंड डेवलपर प्रा. लि. के संचालक सी.एल. अग्रवाल द्वारा पिछले 17-18 वर्षों से कथित अतिक्रमण किया गया है। ग्रामीण वर्षों से इस तालाब का उपयोग स्नान करने और मवेशियों को पानी पिलाने के लिए करते आ रहे हैं।

जब तक न्याय नहीं, तब तक जारी रहेगा आंदोलन

धरना स्थल पर मौजूद कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट किया कि जब तक तालाब और रास्ते को पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त नहीं कराया जाता, तब तक उनका यह अनिश्चितकालीन आंदोलन जारी रहेगा। धरने में शामिल प्रमुख लोग: इस आंदोलन और धरने में मुख्य रूप से झारखंड मानवाधिकार संघ के कोल्हान प्रभारी राधाकृष्ण सिंह मुंडा, आदिवासी भूमिज मुंडा युवा एकता मंच के अध्यक्ष अमर सिंह सरदार, सह कोषाध्यक्ष राधेश्याम सिंह सरदार, भक्तरंजन भूमिज, चंद्रमोहन सिंह, कालीराम सिंह, निरोदा सिंह, महावीर हांसदा, शंभू सिंह, गोविन सिंह मुंडा, भजहरि सिंह एवं किंकर सिंह समेत कई ग्रामीण मौजूद रहे।

The post मिर्जाडीह तालाब अतिक्रमण मामला: मानवाधिकार संघ का अनिश्चितकालीन धरना शुरू, जेसीबी और ट्रैक्टर जब्त appeared first on Udit Vani.

Patamda : कुड़मी सेना महिला मोर्चा की अहम बैठक; नवमी महतो बनीं बेलडीह पंचायत अध्यक्ष, संगठन मजबूती पर जोर
उदित वाणी, पटमदा/बोड़ाम : बोड़ाम प्रखंड के बेलडीह पंचायत अंतर्गत गागीबुरु गांव में रविवार को कुड़मी सेना महिला मोर्चा की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक संपन्न हुई. इस बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन का विस्तार करना और ग्रामीण स्तर पर महिलाओं को एकजुट करना था.

महिला सशक्तिकरण और सामाजिक भागीदारी पर चर्चा

बैठक की अध्यक्षता महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष पिंकी महतो ने की. अपने संबोधन में उन्होंने समाज की महिलाओं को मजबूत, जागरूक और सशक्त बनाने की आवश्यकता पर बल दिया. बैठक में इस बात पर विस्तार से चर्चा की गई कि कैसे संगठन को गांव-गांव तक पहुंचाया जाए ताकि सामाजिक भागीदारी में महिलाओं की भूमिका और प्रभावी हो सके.

नवमी महतो को सौंपी गई बेलडीह पंचायत की जिम्मेदारी

संगठन विस्तार की कड़ी में सर्वसम्मति से निर्णय लेते हुए नवमी महतो को कुड़मी सेना महिला मोर्चा का बेलडीह पंचायत अध्यक्ष चुना गया. उनके मनोनयन का उपस्थित सभी महिलाओं ने स्वागत किया. नवनियुक्त अध्यक्ष नवमी महतो ने अपनी जिम्मेदारी को निष्ठापूर्वक निभाने और संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का संकल्प लिया.

बैठक में सैकड़ों महिलाओं की उपस्थिति

इस सांगठनिक बैठक में भारी संख्या में स्थानीय महिलाएं शामिल हुईं. मुख्य रूप से नीलिमा महतो, आशा महतो, बेला रानी महतो, पुष्प महतो, मेनूवाला महतो, बसंती महतो, रवनी महतो, फुलमनी महतो, तरुलता महतो, अष्टमी महतो, पद्मावती महतो, उमा महतो, पूजा महतो, जयंती महतो, माला महतो, गुलापी महतो, निशा महतो, शांति महतो, आशालता महतो, शिवानी सिंह, यशोदा महतो, मंगल महतो, सारती महतो और मेनका महतो सहित कई अन्य सक्रिय सदस्य उपस्थित थीं.

The post Patamda : कुड़मी सेना महिला मोर्चा की अहम बैठक; नवमी महतो बनीं बेलडीह पंचायत अध्यक्ष, संगठन मजबूती पर जोर appeared first on Udit Vani.

JHARKHAND: बोड़ाम में मुआवजा नहीं मिलने पर ग्रामीणों में आक्रोश, किसान सभा ने आंदोलन तेज करने की दी चेतावनी
उदित वाणी, झारखंड: अखिल भारत किसान सभा की ओर से रविवार को बोड़ाम प्रखंड के मुदीडीह गांव में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में बोड़ाम, पलासडीह, कांकीडीह, दुबराजपुर, रेचाडीह, चुनीडीह, मुदीडीह, बनडीह समेत आसपास के कई गांवों के ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित हुए।

इस दौरान भादुडीह से बोड़ाम होते हुए बंगाल सीमा तक सड़क निर्माण के लिए भूमि देने वाले ग्रामीणों को अब तक मुआवजा नहीं मिलने पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया गया। ग्रामीणों ने कहा कि सड़क निर्माण कार्य पूरा होने के बावजूद जमीन दाताओं को उनका अधिकार नहीं मिला है, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।

इस दौरान अखिल भारत किसान सभा के नेताओं ने प्रशासन से जल्द मुआवजा भुगतान सुनिश्चित करने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी गई कि यदि शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। बैठक में अखिल भारतीय किसान सभा के जिला अध्यक्ष लोटन दास, जिला सचिव स्वपन महतो, माकपा के जिला सचिव केपी सिंह सहित गुरुपद महतो, फूलचांद सिंह, सुभाष सहिस, डोमन, आनंदो, निरंजन रूहिदास, झोंटू सिंह, ऋषिकेश, जयराम समेत कई ग्रामीण उपस्थित थे।

The post JHARKHAND: बोड़ाम में मुआवजा नहीं मिलने पर ग्रामीणों में आक्रोश, किसान सभा ने आंदोलन तेज करने की दी चेतावनी appeared first on Udit Vani.

बोड़ाम में अखिल भारतीय किसान सभा ने मनाया 90वां स्थापना दिवस
झंडोत्तोलन व नारों के साथ गूंजा माहौल

पटमदा: अखिल भारतीय किसान सभा (माकपा) का 90वां स्थापना दिवस शनिवार को बोड़ाम प्रखंड के कांकीडीह में उत्साह और जोश के साथ मनाया गया। इस अवसर पर किसान सभा की बोड़ाम लोकल कमेटी द्वारा झंडोत्तोलन किया गया तथा किसानों ने एकजुट होकर नारों के साथ कार्यक्रम को सफल बनाया।

कार्यक्रम के दौरान बोड़ाम किसान सभा के अध्यक्ष कामरेड गुरुपद महतो ने कहा कि वर्ष 1936 में अंग्रेजी शासन के खिलाफ किसानों के हक और अधिकारों की लड़ाई को मजबूत करने के उद्देश्य से स्वामी सहजानंद सरस्वती ने अखिल भारतीय किसान सभा की स्थापना की थी। उन्होंने बताया कि उस समय यह आंदोलन इतना प्रभावशाली था कि पंडित जवाहरलाल नेहरू इसके प्रथम अध्यक्ष बने, लेकिन आंदोलन की असली कमान किसानों के हाथों में ही रही। उन्होंने कहा कि स्थापना दिवस केवल एक परंपरा नहीं, बल्कि किसानों के संघर्ष, एकता और अधिकारों की याद दिलाने का दिन है, जिसे हर वर्ष पूरे देश में मनाया जाता है। मौके पर गुरुपद महतो, माणिक महतो, फूल चांद सिंह, सुभाष सहिस, निरंजन रूहिदास, गोवर्धन सिंह, बंकिम महतो व ऋषिकेश महतो समेत बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे।

The post बोड़ाम में अखिल भारतीय किसान सभा ने मनाया 90वां स्थापना दिवस appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur-Rural : बोड़ाम के मुकरूडीह में सजेगा क्रिकेट का रोमांच: 16 अप्रैल से लीजेंड क्रिकेट लीग का आगाज
उदित वाणी, पटमदा : बोड़ाम प्रखंड के मुकरूडीह गांव स्थित निर्मल चौक क्रिकेट मैदान में 16, 17 और 19 अप्रैल को तीन दिवसीय लीजेंड क्रिकेट लीग का आयोजन किया जाएगा. यह टूर्नामेंट आईपीएल की तर्ज पर खेला जाएगा, जिसमें कुल आठ टीमें भाग लेंगी.

टूर्नामेंट से पहले 10 अप्रैल को ऑक्शन आयोजित होगा, जिसमें टीम मालिक अपनी-अपनी पसंद के 13-13 खिलाड़ियों का चयन करेंगे. आयोजन समिति के सदस्य भागवत दास, मनोज महतो और निपेंद्र महतो ने बताया कि प्रतियोगिता में केवल 30 वर्ष या उससे अधिक उम्र के खिलाड़ी हिस्सा ले सकेंगे.

प्रतियोगिता के विजेता टीम को 11,000 रुपये और ट्रॉफी, जबकि उपविजेता टीम को 9,000 रुपये और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाएगा. इसके अलावा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे. सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों को समिति की ओर से जर्सी उपलब्ध कराई जाएगी.

The post Jamshedpur-Rural : बोड़ाम के मुकरूडीह में सजेगा क्रिकेट का रोमांच: 16 अप्रैल से लीजेंड क्रिकेट लीग का आगाज appeared first on Udit Vani.

Patamda : ऐसी कमाई जो मौत के बाद भी साथ रही -चाय वाले की इंसानियत पर उमड़ा जनसैलाब
उदित वाणी, पटमदा : बोड़ाम प्रखंड के बांकादा मोड़ पर वर्षों से चाय-पकौड़ी की छोटी सी दुकान चलाने वाले करीब 30 वर्षीय शंभू सिंह उर्फ ‘मोटू’ अब इस दुनिया में नहीं रहे. करीब 11 दिन पहले एमजीएम अस्पताल में इलाज के दौरान उनका निधन हो गया. वे टीबी से पीड़ित थे. खास बात यह रही कि उन्होंने कभी नशा नहीं किया, लेकिन डॉक्टरों के अनुसार चूल्हे के धुएं का लंबे समय तक असर उनकी बीमारी की वजह बना.

इलाज के दौरान गागीबुरु निवासी बाबूलाल महतो के नेतृत्व में कई लोगों ने हरसंभव मदद की, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद उनकी जान नहीं बचाई जा सकी. पीछे उनका छोटा सा परिवार—बुजुर्ग माता, पत्नी और दो मासूम बेटियां अब असहाय स्थिति में है. लेकिन ‘मोटू’ की असली पहचान उनकी दुकान नहीं, बल्कि उनका व्यवहार था. उनके निधन की खबर मिलते ही न सिर्फ गांव, पंचायत और प्रखंड बल्कि पड़ोसी राज्य पश्चिम बंगाल समेत सैकड़ों लोग मदद के लिए आगे आए. सोमवार तक लोगों ने कई क्विंटल चावल, नकदी और जरूरी सामान देकर परिवार को सहारा दिया. यह नजारा बताता है कि उन्होंने जिंदगी में लोगों के दिलों में कितनी गहरी जगह बनाई थी.

क्षेत्र के पूर्व जिला पार्षद स्वपन कुमार महतो ने भावुक होकर कहा,

मोटू भाई ने अपने व्यवहार से जो कमाया, वह शायद ही कोई कमा पाए. एक झोपड़ी में दुकान चलाकर उन्होंने लोगों के दिलों में घर बना लिया था. उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया कि परिवार को सरकारी योजनाओं से जोड़कर बच्चों के भविष्य को सुरक्षित करने का प्रयास किया जाएगा. करीब एक महीने के भीतर घटी इस घटना ने पूरे इलाके को गमगीन कर दिया है. लेकिन साथ ही एक गहरा संदेश भी छोड़ गई—इंसान की असली पहचान उसकी दौलत नहीं, बल्कि उसका व्यवहार होता है.

The post Patamda : ऐसी कमाई जो मौत के बाद भी साथ रही -चाय वाले की इंसानियत पर उमड़ा जनसैलाब appeared first on Udit Vani.

सुबह ही निपटा लें जरूरी काम, कल पटमदा में तीन घंटे बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति
पटमदा: गर्मी के मौसम में उपभोक्ताओं को बेहतर और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड द्वारा आवश्यक मेंटेनेंस कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को चांडिल के मानीकुई ग्रिड से काली मंदिर होते हुए पटमदा विद्युत सब-स्टेशन (33 केवी) तक केबुल का मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा।

यह कार्य सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक चलेगा, जिसके कारण इस दौरान विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बाधित रहेगी। मानगो-2 के सहायक अभियंता मोहम्मद शाहनवाज अंसारी ने जानकारी देते हुए बताया कि मेंटेनेंस कार्य अत्यंत आवश्यक है, ताकि भविष्य में बिजली आपूर्ति में किसी प्रकार की समस्या न हो।

उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे असुविधा से बचने के लिए अपने आवश्यक कार्य सुबह ही निपटा लें। इस दौरान पटमदा, बोड़ाम एवं काटिन सब-स्टेशन से जुड़े सभी गांवों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। सहायक अभियंता ने उपभोक्ताओं को होने वाली असुविधा के लिए खेद व्यक्त करते हुए सहयोग की अपेक्षा की है।

The post सुबह ही निपटा लें जरूरी काम, कल पटमदा में तीन घंटे बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति appeared first on Udit Vani.

मुआवजा की मांग को लेकर किसान सभा की बैठक, आंदोलन की रूपरेखा तैयार
पटमदा : सोमवार को बोड़ाम में झारखंड राज्य किसान सभा की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें बोंटा गांव से माधवपुर तक बनी नई सड़क के लिए भूमि देने वाले रैयतों को उचित मुआवजा दिलाने के मुद्दे पर विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक में उपस्थित 6 गांवों के किसानों ने बताया कि सड़क निर्माण के दौरान उनकी जमीन का उपयोग किया गया, लेकिन अब तक उन्हें मुआवजा नहीं मिला है। इसको लेकर किसानों में गहरा असंतोष व्याप्त है। सभी ने एक स्वर में प्रशासन से जल्द से जल्द मुआवजा दिलाने की मांग की। किसान सभा के नेतृत्व में इस मुद्दे को लेकर आगे आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया गया। बैठक में चरणबद्ध आंदोलन की रूपरेखा तैयार की गई, जिसमें जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपने, धरना-प्रदर्शन करने और आवश्यक होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी भी शामिल है।

इस अवसर पर पूर्वी सिंहभूम जिला किसान सभा (माकपा) के अध्यक्ष कामरेड लोटन दास, गुरुपद महतो, फूलचंद सिंह, सुभाष सहिस, निरंजन रुहिदास, डोमन महतो, माणिक महतो, विश्वनाथ कोड़ा और आनंदो महतो सहित कुल छह गांवों के किसान एवं जमीन दाता मौजूद रहे। सभी ने एकजुट होकर अपने अधिकारों के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।

The post मुआवजा की मांग को लेकर किसान सभा की बैठक, आंदोलन की रूपरेखा तैयार appeared first on Udit Vani.

बोड़ाम में मंडल अध्यक्ष सनातन दास के नेतृत्व में बैठक आयोजित
पटमदा : भारतीय जनता पार्टी बोड़ाम मंडल द्वारा शनिवार को नवमनोनीत मंडल अध्यक्ष सनातन दास के नेतृत्व में एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने एवं आगामी गतिविधियों को लेकर चर्चा की गई। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष सहित सभी पदाधिकारियों को माला पहनाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे और संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

बैठक में प्रमुख रूप से पूर्व मंडल अध्यक्ष शांतनु मुखर्जी, सनातन दास, नंदलाल सिंह, गुहीराम कुम्भकार, बिरिंची महतो, दीपक रजक, राजाराम महतो, सुधीर महतो, किरीटी कर्मकार, प्रबीर प्रामाणिक, सुकुमार प्रामाणिक, पद्म लोचन महतो, लक्ष्मण सिंह, पाण्डे सहिस, बनमाली सिंह, नकुल महतो, लालमोहन सिंह, दिलीप कुमार महतो, गोवर्धन गोप, राजकुमार महतो सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।

The post बोड़ाम में मंडल अध्यक्ष सनातन दास के नेतृत्व में बैठक आयोजित appeared first on Udit Vani.