Bagbera Police Station Archives - Udit Vani

सुपारी किलिंग का खुलासा : लोको पायलट जीके गौतम हत्याकांड में मुख्य शूटर की हुई पहचान, गिरफ्तारी को छापेमारी तेज
उदित वाणी जमशेदपुर: टाटानगर रेलवे ट्रैफिक कॉलोनी के पास लोको पायलट जीके गौतम की हत्या मामले में बागबेड़ा थाना पुलिस ने जांच तेज कर दी है। पुलिस ने इस सनसनीखेज वारदात के मुख्य शूटर की पहचान बिहार के गया निवासी अभय यादव के रूप में की है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की विशेष टीम लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

इधर, मामले में गिरफ्तार बागबेड़ा कॉलोनी रोड नंबर-पांच निवासी राजकिशोर सिंह और उसके पुत्र अनिकेत सिंह की चार दिनों की पुलिस रिमांड मंगलवार को समाप्त हो गई। इसके बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। रिमांड के दौरान पुलिस को पूछताछ में कई अहम जानकारियां मिली हैं।

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल एक देसी पिस्तौल और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। यह हथियार आरोपी के घर से जब्त किया गया। वहीं वारदात में उपयोग की गई बाइक को परसुडीह थाना क्षेत्र के मुईघुटु इलाके से बरामद किया गया है।

जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि हत्या की वजह जमीन विवाद थी। पुलिस के अनुसार जीके गौतम को रास्ते से हटाने के लिए बाकायदा सुपारी देकर हत्या कराई गई थी। पूछताछ में आरोपी अनिकेत सिंह ने स्वीकार किया कि घटना की रात वह बाइक चला रहा था, जबकि पीछे बैठा अभय यादव शूटर था। गिरोह के अन्य सदस्य पहले से गौतम की गतिविधियों पर नजर रख रहे थे।

घटना 26 अप्रैल की देर रात की है। बिहार के मुंगेर निवासी लोको पायलट जीके गौतम मालगाड़ी लेकर कांड्रा से टाटानगर स्टेशन पहुंचे थे। ड्यूटी खत्म होने के बाद वह पैदल रेलवे ट्रैफिक कॉलोनी स्थित गार्ड लॉबी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान घात लगाए अपराधियों ने उनका पीछा किया और लॉबी गेट के पास अभय यादव ने बेहद करीब से उनकी कनपटी पर गोली मार दी। गंभीर हालत में उन्हें खासमहल रेलवे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस का दावा है कि फरार शूटर को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

The post सुपारी किलिंग का खुलासा : लोको पायलट जीके गौतम हत्याकांड में मुख्य शूटर की हुई पहचान, गिरफ्तारी को छापेमारी तेज appeared first on Udit Vani.

JAMSHEDPUR: बड़ौदा घाट पर मिला नवजात का शव, सुबह-सुबह दहला जमशेदपुर
उदित वाणी, जमशेदपुर:  जमशेदपुर के बड़ौदा घाट इलाके में बुधवार सुबह एक बेहद दर्दनाक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहाँ घाट के पास एक नवजात बच्चे का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ है, जिसके बाद से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है. इस खौफनाक मंजर को जिसने भी देखा, उसकी रूह कांप गई.

मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों की पड़ी नजर, जुटी भारी भीड़

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह जब स्थानीय लोग रोज की तरह बड़ौदा घाट इलाके में टहलने (मॉर्निंग वॉक) के लिए निकले थे, तभी उनकी नजर घाट के पास पड़े एक नवजात के शव पर पड़ी. शव क्षत-विक्षत स्थिति में था. इसके बाद स्थानीय नागरिकों ने बिना देर किए तुरंत इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी. जैसे ही यह खबर आसपास के रिहायशी इलाकों में फैली, घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई.

मौके पर पहुंची बागबेड़ा पुलिस, पर मामला RIT थाना क्षेत्र का निकला

सूचना मिलने के बाद शुरुआती जांच के लिए बागबेड़ा थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची. पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया. हालांकि, निरीक्षण के बाद बागबेड़ा पुलिस के अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जिस जगह पर नवजात का शव मिला है, वह भौगोलिक रूप से उनके थाना क्षेत्र के अंतर्गत नहीं आता है. इसके बाद मामले की सीमा जांची गई, तो यह पूरा क्षेत्र आरआईटी (RIT) थाना क्षेत्र से संबंधित पाया गया. बागबेड़ा पुलिस द्वारा तुरंत इसकी आधिकारिक सूचना आरआईटी थाना पुलिस को दे दी गई.

नवजात की शिनाख्त की कोशिश जारी, इलाके में आक्रोश और दहशत

आरआईटी थाना पुलिस मामले की जानकारी मिलते ही जांच में जुट गई है. पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के लोगों और स्थानीय दुकानदारों से पूछताछ शुरू कर दी है, ताकि यह सुराग मिल सके कि नवजात के शव को वहाँ कौन और किस समय फेंक कर गया था.

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की हर एंगल से छानबीन कर रही है. नवजात की पहचान करने और शव को इस तरह लावारिस व क्षत-विक्षत हालत में फेंके जाने के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है. इस दर्दनाक घटना के बाद से स्थानीय लोगों में गहरा आक्रोश है और पूरे इलाके में दहशत के साथ-साथ तरह-तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है.

The post JAMSHEDPUR: बड़ौदा घाट पर मिला नवजात का शव, सुबह-सुबह दहला जमशेदपुर appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur Crime : बागबेड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई: चोरी के टेंपो की बरामदगी, दो आरोपी गिरफ्तार
उदित वाणी, जमशेदपुर : बागबेड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस ने चोरी की दो अलग-अलग घटनाओं का सफल उद्भेदन करते हुए त्वरित कार्रवाई का परिचय दिया है. पहली घटना में अज्ञात चोर द्वारा टेंपो चोरी किए जाने के मामले में पुलिस ने न सिर्फ वाहन बरामद किया, बल्कि आरोपी को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 03/04 मई की रात बागबेड़ा थाना क्षेत्र से एक टेंपो चोरी हो गया था. इस संबंध में बागबेड़ा थाना में 04 मई में मामला दर्ज किया गया था. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित जांच शुरू की और तकनीकी व मानवीय सूचना के आधार पर चोरी गए टेंपो को बरामद कर लिया. साथ ही, कांड में संलिप्त अप्राथमिकी अभियुक्त विपिन कुमार महतो (निवासी बागबेड़ा नया बस्ती) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया.

वहीं दूसरी घटना में मोबाइल चोरी के आरोप में एक युवक को रंगे हाथ पकड़ा गया. इस संबंध में बागबेड़ा थाना 4 मई को प्राथमिकी दर्ज की गई. आरोपी राजू गोराई (निवासी आदित्यपुर मांझी टोला) को विधिवत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया.

The post Jamshedpur Crime : बागबेड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई: चोरी के टेंपो की बरामदगी, दो आरोपी गिरफ्तार appeared first on Udit Vani.

JAMSHEDPUR: नागाडीह हत्याकांड में नया मोड़: बरी आरोपियों पर फिर कस सकता है कानून का शिकंजा
उदित वाणी जमशेदपुर :  बागबेड़ा थाना अंतर्गत स्थित नागाडीह में नौ साल पहले हुए चर्चित चार लोगों की हत्या मामले में एक बार फिर न्यायिक हलचल तेज हो गई है। साक्ष्य के अभाव में बरी किए गए 23 आरोपियों के खिलाफ राज्य सरकार ने झारखंड हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। इस कदम के बाद अब उन आरोपियों पर दोबारा कानूनी कार्रवाई की तलवार लटक सकती है, जिन्हें पहले राहत मिल चुकी थी।

23 आरोपियों के खिलाफ दोबारा शुरू होगी कानूनी प्रक्रिया

जानकारी के मुताबिक, कुल 28 आरोपियों में से 23 को ट्रायल कोर्ट ने सबूतों की कमी के कारण बरी कर दिया था। हालांकि, इनमें से एक आरोपी की मौत हो चुकी है। अब सरकार की अपील के बाद शेष आरोपियों के खिलाफ केस फिर से खुलने की संभावना बढ़ गई है। इस घटनाक्रम से पीड़ित परिवार में एक बार फिर न्याय मिलने की उम्मीद जगी है।

पीड़ित परिवार को न्याय की आस

पीड़ित पक्ष के उत्तम वर्मा का कहना है कि पर्याप्त गवाही और साक्ष्य होने के बावजूद आरोपियों का बरी होना न्याय के साथ अन्याय था। उन्होंने झारखंड हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट को पत्र लिखकर मामले की पुनः सुनवाई की मांग भी की थी। अब सरकार की पहल से उन्हें भरोसा है कि सच सामने आएगा।

दोषियों की वर्तमान स्थिति और सजा

गौरतलब है कि इस मामले में 8 अक्तूबर 2025 को पांच आरोपियों—राजाराम हांसदा, रेंगो पूर्ति, गोपाल हांसदा, सुनील सरदार और तारा मंडल—को उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी। लेकिन बाद में इनमें से चार दोषियों की जमानत हाईकोर्ट से मंजूर हो गई, जिससे वे जेल से बाहर आ चुके हैं। केवल एक सजायाफ्ता अब भी जेल में बंद है। इसी बीच, आठ साल बाद अदालत में सरेंडर करने वाले आरोपी डॉक्टर मार्डी को भी हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है, जिससे मामले ने और जटिल रूप ले लिया है।

यह पूरा मामला 18 मई 2017 का है, जब बच्चा चोरी की अफवाह के बाद उग्र भीड़ ने चार निर्दोष लोगों की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। इस दर्दनाक घटना में जुगसलाई नयाबाजार के विकास वर्मा, गौतम वर्मा और गंगेश की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि उनकी दादी रामसखी देवी ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था। अब, सरकार की नई पहल और न्यायिक प्रक्रिया के दोबारा शुरू होने से यह मामला फिर सुर्खियों में है और सबकी नजरें हाईकोर्ट के अगले फैसले पर टिकी हैं।

The post JAMSHEDPUR: नागाडीह हत्याकांड में नया मोड़: बरी आरोपियों पर फिर कस सकता है कानून का शिकंजा appeared first on Udit Vani.

टाटानगर में सनसनी: रनिंग रूम के पास लोको पायलट की गोली मारकर हत्या, देर रात वारदात से दहशत
उदित वाणी, जमशेदपुर: बागबेड़ा थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक सनसनीखेज वारदात ने पूरे इलाके को दहला दिया। टाटानगर रेलवे स्टेशन के समीप स्थित रनिंग रूम के पास अज्ञात अपराधियों ने एक लोको पायलट की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान ज्ञानेंद्र कुमार गौतम के रूप में हुई है, जो सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर निवासी बताए जा रहे हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना रात लगभग 12 बजे की है, जब ज्ञानेंद्र कुमार गौतम ड्यूटी के सिलसिले में रेलवे लॉबी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए दो अपराधी बाइक पर सवार होकर पहुंचे और उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। हमले में गोली सीधे उनके सीने में लगी, जबकि शरीर के अन्य हिस्सों में भी गोलियां लगने की बात सामने आई है। गंभीर रूप से घायल होने के बाद मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही सिटी एसपी सहित कई वरीय पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने आसपास के इलाकों की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी बागबेड़ा की ओर फरार हो गए। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और संभावित आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।

इस हत्या की घटना ने रेलवे कर्मियों और स्थानीय लोगों के बीच भय का माहौल पैदा कर दिया है। फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की जांच में जुटी है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा कर रही है।

The post टाटानगर में सनसनी: रनिंग रूम के पास लोको पायलट की गोली मारकर हत्या, देर रात वारदात से दहशत appeared first on Udit Vani.