Adityapur water supply Archives - Udit Vani

Adityapur : सीतारामपुर वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से 10 दिनों के अंदर शुरू होगी जलापूर्ति, महापौर ने दी जानकारी
उदित वाणी, आदित्यपुर : आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के निवासियों के लिए राहत भरी खबर है. सीतारामपुर डैम (जलाशय) में नवनिर्मित 30 एमएलडी (MLD) क्षमता का वाटर ट्रीटमेंट प्लांट पूरी तरह बनकर तैयार हो गया है. आगामी 10 दिनों के भीतर इस प्लांट से जलापूर्ति सेवा विधिवत रूप से प्रारंभ कर दी जाएगी.

महापौर ने जन कल्याण मोर्चा को दिया आश्वासन

आदित्यपुर नगर निगम के महापौर संजय सरदार ने सामाजिक संगठन जन कल्याण मोर्चा के अध्यक्ष सह अधिवक्ता ओमप्रकाश को यह महत्वपूर्ण जानकारी दी. महापौर ने बताया कि अगले 10 दिनों में जिला प्रशासन, महापौर, उप महापौर, पार्षदों और आम जनता की उपस्थिति में इसका उद्घाटन किया जाएगा. इसके साथ ही, 60 एमएलडी क्षमता वाले सापड़ा वाटर ट्रीटमेंट प्लांट को भी जल्द से जल्द शुरू करने के प्रयास किए जा रहे हैं.

भीषण गर्मी और टेस्टिंग का दौर

मोर्चा अध्यक्ष ओमप्रकाश ने महापौर का ध्यान क्षेत्र में जारी भीषण गर्मी की ओर आकर्षित कराया था. उन्होंने बताया कि पिछले 20-25 दिनों से प्लांट में टेस्टिंग का काम चल रहा है. जनता की परेशानी को देखते हुए उन्होंने सीतारामपुर जलाशय के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट को अविलंब चालू करने की मांग की थी, जिस पर महापौर ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी.

हाईकोर्ट की हस्तक्षेप और प्रशासन की भूमिका

उल्लेखनीय है कि इस जलापूर्ति योजना में 5 वर्षों का विलंब होने के कारण जन कल्याण मोर्चा द्वारा झारखंड उच्च न्यायालय, रांची में जनहित याचिका [WP(PIL) 3629/2023] दायर की गई थी. कानूनी प्रक्रिया शुरू होने के बाद योजना के कार्य में उल्लेखनीय तेजी आई है.

मोर्चा अध्यक्ष ओमप्रकाश ने इस पूरी प्रक्रिया में जिला उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह की भूमिका की भी सराहना की है. उनके अनुसार, प्रशासनिक सक्रियता के कारण ही अब आदित्यपुर के लोगों को शुद्ध पेयजल मिलने का रास्ता साफ हो सका है.

The post Adityapur : सीतारामपुर वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से 10 दिनों के अंदर शुरू होगी जलापूर्ति, महापौर ने दी जानकारी appeared first on Udit Vani.

आदित्यपुर नगर निगम के नवनिर्वाचित बोर्ड की पहली बैठक में विभिन्न समस्याओं पर हुआ वॉर्ड वार मंथन
आदित्यपुर(का.प्र.): आदित्यपुर नगर निगम के नवनिर्वाचित बोर्ड की पहली बैठक आज निगम कार्यालय के सभागार में महापौर संजय सरदार की अध्यक्षता में संपन्न हुई. अपराह्न 12 बजे शुरू हुई यह बैठक लगभग 4 घंटे तक चली. इस अवसर पर उप महापौर अंकुर सिंह और अपर नगर आयुक्त रवि प्रकाश प्रमुख रुप से उपस्थित थे.

जागृति मैदान में नगर निगम ऑफिस के निर्माण के प्रस्ताव को मिली दोबारा मंजूरी

​बैठक में आदित्यपुर_02 स्थित जागृति मैदान में लगभग 25 करोड़ रुपए की लागत से नगर निगम के अत्याधुनिक कार्यालय भवन के निर्माण के प्रस्ताव को दोबारा स्वीकृति प्रदान की गई. वहीं, जागृति मैदान को खेल और अन्य गतिविधियों के लिए विकसित करने का भी निर्णय लिया गया. की बात भी कही गई.

बेहतर ​सफाई व्यवस्था के लिए 7 जोन में बंटा नगर निगर क्षेत्र

पहली बोर्ड मीटिंग में आदित्यपुर नगर ​निगम क्षेत्र में स्वच्छता को प्राथमिकता दी गई. इसके तहत पूरे क्षेत्र को 7 जोन में विभाजित किया गया है. और पार्षदों की मांग पर सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने का भी निर्णय लिया गया. इसके तहत प्रत्येक वार्ड में प्रतिदिन 7_7 सफाईकर्मी तैनात रहेंगे. आवश्यकतानुसार महापौर और उप महापौर के कोटे से 15-15 अतिरिक्त लेबर भी वॉर्ड में भेजे जाएंगे. प्रत्येक वार्ड में दो बड़े डस्टबिन रखे जाएंगे और ‘डोर-टू-डोर’ कचरा उठाव को निशुल्क व नियमित किया जाएगा.

मीरुडीह में बनेगा कचड़ा ट्रांसफर स्टेशन_वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट

नगर निगम की बोर्डे मीटिंग में वॉर्ड संख्या_09 अंतर्गत मीरुडीह में कचड़ा ट्रांसफर स्टेशन और वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट स्थापित करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई.

प्रत्येक वॉर्ड में होगा दो-दो डीप बोरिंग, युद्ध स्तर पर होगी खराब पड़े बोरिंग_डीप बोरिंग की मरम्मत बोर्ड मीटिंग में नगर पालिका क्षेत्र में लगातार बढ़ रही गर्मी को देखते हुए नगर निगम क्षेत्र के प्रत्येक वॉर्ड में दो_दो डीप बोरिंग कराने का निर्णय लिया गया. साथ हीं खराब पड़े पुराने चापाकल और डीप बोरिंग की मरम्मत युद्ध स्तर पर मरम्मत कराने का निर्णय भी लिया गया, ताकि आगामी दिनों में आम लोगों को पानी की समस्या न झेलनी पड़े. बैठक में शहर की रोशनी व्यवस्था को सुधारने के लिए खराब पड़े हाई मास्ट और स्ट्रीट लाइटों को बदलने तथा नए लाइट लगाने का निर्णय भी हुआ.

भ्रष्टाचार मुक्त और त्वरित नागरिक सुविधा उपलब्ध कराना प्राथमिकता: महापौर_उप महापौर महापौर संजय सरदार और उप महापौर अंकुर सिंह ने कहा कि ​आदित्यपुर नगर निगम का लक्ष्य आम जनता को भ्रष्टाचार मुक्त और त्वरित नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराना है. और इसके लिए ठोस पहल की गई है. साथ हीं खराब पड़े जेसीबी पॉकलेन और फॉगिंग मशीनों की अति शीघ्र मरम्मत कराकर नगर निगम के सेवा कार्य में लगाने का निर्देश भी दिया गया. इस अवसर पर मालती देवी, अर्चना कुमारी, अमृता श्रीवास्तव, रीता देवी, नीतू शर्मा, राजरानी महतो, सुधीर चौधरी, अवधेश सिंह, नथुनी सिंह, धनंजय गुप्ता, प्रभावती देवी, मोना बेसरा आदि उपस्थित थे.

The post आदित्यपुर नगर निगम के नवनिर्वाचित बोर्ड की पहली बैठक में विभिन्न समस्याओं पर हुआ वॉर्ड वार मंथन appeared first on Udit Vani.

Adityapur : 5 साल से अधर में लटकी आदित्यपुर वृहद जलापूर्ति योजना: महापौर-उप महापौर सख्त, मेसर्स जिंदल को अल्टीमेटम
आदित्यपुर (का.प्र.): आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र की महत्वपूर्ण आदित्यपुर वृहद जलापूर्ति योजना विगत 5 वर्षों से अधर में लटकी हुई है. परंतु अब नगर निगम प्रशासन के द्वारा वर्षों से अधर में लटकी इस पाइपलाइन जलापूर्ति योजना को धरातल पर उतारने के लिए कमर कस ली है. इस क्रम में नगर निगम के महापौर संजय सरदार तथा उप महापौर अंकुर सिंह के द्वारा शनिवार को महापौर के कार्यालय कक्ष में मेसर्स जिंदल के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर संबंधित योजना तथा योजना की प्रगति के संबंध में अद्यतन जानकारी प्राप्त की. बैठक में महापौर और उप महापौर ने कछुआ गति से चल रही इस योजना की प्रगति पर कड़ी नाराजगी जताया. और बैठक में उपस्थित मेसर्स ‘जिंदल’ के प्रोजेक्ट मैनेजर पियूष सिंह और सिटी मैनेजर अजय कुमार को फटकार भी लगाई गई.

वर्ष_2018 में शुरु हुई योजना वर्ष _2021 में पूर्ण होनी थी

महापौर संजय सरदार ने बताया कि वर्ष_2018 में शुरू हुई आदित्यूर क्षेत्र की इस महत्वकांक्षी योजना को वर्ष_2021 तक पूर्ण किया जाना था. परन्तु 5 साल बीत जाने के बाद भी इस योजना का काम अधूरा है. उन्होंने स्पष्ट किया कि योजना का काम पूर्ण होने में मुख्य अड़चन वन विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) न मिलना है. इस समस्या के समाधान के लिए जल्द हीं डीएफओ (डीएफओ) के साथ बैठक कर सकारात्मक रास्ता निकाला जाएगा.

​विद्युत आपूर्ति की समस्या का होगा स्थाई समाधान: अंकुर सिंह

वहीं, उप महापौर अंकुर सिंह ने बताया कि सीतारामपुर डैम फिल्टर प्लांट में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए जेबीवीएनएल के साथ मिलकर अंडरग्राउंड केबल बिछाने की योजना तैयार की जाएगी. वर्तमान में खराब मौसम और आंधी-बारिश के कारण बिजली गुल होने की वजह से मोटर बंद हो जाता है, जिसकी वजह से जलापूर्ति ठप हो जाती है. उप महापौर ने बताया कि विकल्प के तौर पर ‘जुस्को’ से भी विद्युत लेने पर विचार-विमर्श किया जा रहा है, ताकि जलापूर्ति में कोई मानवीय या तकनीकी बाधा न आ पाए.

​30 एमएलडी वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट से शीघ्र पानी मिलने की उम्मीद

जबकि मेसर्स जिंदल के प्रोजेक्ट मैनेजर पियूष सिंह ने आश्वस्त किया कि सीतारामपुर डैम के पास नवनिर्मित 30 एमएलडी वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से शीघ्र जलापूर्ति शुरू कर दी जाएगी. हालांकि, सापड़ा में प्रस्तावित प्लांट से 2.3 किलो मीटर पाइपलाइन बिछाने का काम वन विभाग के एनओसी के कारण लंबित है. एजेंसी ने दिसंबर_2026 तक सभी बाधाओं को दूर कर आदित्यपुर-1 क्षेत्र में पाइप लाइन के जरिए पूर्ण जलापूर्ति सुनिश्चित करने का लक्ष्य निर्धारित किया है तथा इस हेतु लगातार प्रयास किया जा रहा है.

The post Adityapur : 5 साल से अधर में लटकी आदित्यपुर वृहद जलापूर्ति योजना: महापौर-उप महापौर सख्त, मेसर्स जिंदल को अल्टीमेटम appeared first on Udit Vani.