जमशेदपुर समाचार Archives - Udit Vani

JAMSHEDPUR: बकरीद को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न, प्रशासन ने शांतिपूर्ण पर्व मनाने की अपील की
उदित वाणी , जमशेदपुर : आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन की ओर से सिदगोड़ा टाउन हॉल में जिला स्तरीय केंद्रीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त Rajiv Ranjan ने की, जबकि सिटी एसपी Lalit Meena और एसडीओ Arnav Mishra समेत कई प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

बैठक में जिले के विभिन्न क्षेत्रों के डीएसपी, थाना प्रभारी, शांति समिति के सदस्य तथा समाज के विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस दौरान शांति समिति के सदस्यों ने पर्व के दौरान आने वाली संभावित समस्याओं और स्थानीय मुद्दों को विस्तार से प्रशासन के समक्ष रखा।

जिला प्रशासन ने सभी सुझावों को गंभीरता से सुनते हुए भरोसा दिलाया कि बकरीद के दौरान सुरक्षा, साफ-सफाई, यातायात और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर हरसंभव कदम उठाए जाएंगे। अधिकारियों ने सभी लोगों से आपसी भाईचारा और सौहार्द बनाए रखते हुए पर्व मनाने की अपील की।

The post JAMSHEDPUR: बकरीद को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न, प्रशासन ने शांतिपूर्ण पर्व मनाने की अपील की appeared first on Udit Vani.

रामनगर गांधी बस्ती में जुए के अड्डे पर पुलिस का शिकंजा, 35 हजार नकद संग 8 जुआरी गिरफ्तार
उदित वाणी , जमशेदपुर : कदमा थाना क्षेत्र स्थित रामनगर गांधी बस्ती में खुलेआम संचालित हो रहे जुए के अड्डे पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। गुप्त सूचना के आधार पर हुई इस छापेमारी में पुलिस ने मौके से नकद राशि, मोबाइल फोन और ताश के पत्ते बरामद किए हैं।

जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि रामनगर गांधी बस्ती में कुछ लोग बड़े पैमाने पर जुआ खेल रहे हैं और भोली-भाली जनता को ठगी व धोखाधड़ी का शिकार बना रहे हैं। साथ ही इलाके में दहशत का माहौल भी बनाया जा रहा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर नगर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया।

पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से इलाके की घेराबंदी कर मौके पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान आठ लोगों को रंगे हाथ जुआ खेलते गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी के दौरान पुलिस ने कुल 35 हजार 520 रुपये नकद, सात मोबाइल फोन, 52 पीस ताश के पत्ते और जुआ खेलने में इस्तेमाल की जा रही एक दरी जब्त की।

गिरफ्तार आरोपियों में सोनारी ग्वाला बस्ती निवासी राजन गुप्ता उर्फ राजन, चांडिल निवासी राजेश कुमार तुरहा उर्फ बड़का, गोविंदा कुमार साह, दीपक कुमार उर्फ दीपू, बंटी कुमार गुप्ता, लालचंद तुरहा उर्फ छनछन, सुखदेव सिंह तथा लखन कुमार ठाकुर उर्फ आजाद ठाकुर शामिल हैं। सभी आरोपी सोनारी, कदमा और सरायकेला क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

पुलिस ने बताया कि कदमा थाना प्रभारी के स्वयं के बयान के आधार पर जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। गिरफ्तार सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और पूरे नेटवर्क की जांच में पुलिस जुटी हुई है।

The post रामनगर गांधी बस्ती में जुए के अड्डे पर पुलिस का शिकंजा, 35 हजार नकद संग 8 जुआरी गिरफ्तार appeared first on Udit Vani.

JAMSHEDPUR: रामनगर में देर रात पुलिस का शिकंजा, जुआ अड्डे पर छापा; छह युवक और दो युवतियां हिरासत में
उदित वाणी, जमशेदपुर : कदमा थाना क्षेत्र अंतर्गत रामनगर इलाके में रविवार देर रात पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कथित जुआ अड्डे पर छापेमारी की। इस कार्रवाई में छह युवकों समेत दो युवतियों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस सभी से पूछताछ कर रही है और मामले से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि रामनगर के एक मकान में लंबे समय से जुआ का खेल संचालित किया जा रहा है। सूचना मिलते ही जमशेदपुर एसएसपी के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई। इसके बाद क्यूआरटी (क्विक रिस्पांस टीम) और स्थानीय थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने इलाके की घेराबंदी कर छापेमारी की।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, देर रात अचानक भारी संख्या में पुलिस बल पहुंचने से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस ने संदिग्ध ठिकाने को चारों ओर से घेर लिया और अंदर मौजूद लोगों को पकड़ लिया। कार्रवाई के दौरान मौके से कुछ आपत्तिजनक सामग्री और नकदी मिलने की भी चर्चा है, हालांकि पुलिस ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

पुलिस सूत्रों का कहना है कि गिरफ्तार किए गए लोगों से पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि जुआ अड्डे का संचालन कौन कर रहा था और इसमें किन-किन लोगों की संलिप्तता है। मामले में जल्द ही विस्तृत खुलासा किए जाने की संभावना जताई जा रही है।

The post JAMSHEDPUR: रामनगर में देर रात पुलिस का शिकंजा, जुआ अड्डे पर छापा; छह युवक और दो युवतियां हिरासत में appeared first on Udit Vani.

जमशेदपुर के 300 स्कूली बच्चों ने की दालमा ट्रैकिंग, वन विभाग ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
उदित वाणी,जमशेदपुर: लौहनगरी जमशेदपुर में विश्व बायोडायवर्सिटी दिवस (World Biodiversity Day) के पावन उपलक्ष्य में वन विभाग की ओर से शुक्रवार को एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया. इस गौरवपूर्ण मौके पर शहर के विभिन्न विद्यालयों से आए करीब 300 छात्र-छात्राओं को दालमा वन्यजीव अभयारण्य (Dalma Wildlife Sanctuary) के अंतर्गत ट्रैकिंग कराई गई. इस पूरे आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवा पीढ़ी और बच्चों को जैव विविधता, वन संरक्षण तथा वन्य जीवों के पारिस्थितिक महत्व के प्रति व्यावहारिक रूप से जागरूक करना था.

शिक्षकों के साथ बच्चों ने उठाया दालमा की प्राकृतिक सुंदरता का आनंद

इस रोमांचक ट्रैकिंग कार्यक्रम में जमशेदपुर के अलग-अलग स्कूलों के छात्र-छात्राओं के साथ-साथ उनके मार्गदर्शक शिक्षक भी मुख्य रूप से शामिल हुए. बच्चों ने दालमा की हसीन वादियों और प्राकृतिक सुंदरता का करीब से आनंद उठाया. ट्रैकिंग के दौरान विद्यार्थियों ने वन एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी कई अत्यंत महत्वपूर्ण जानकारियां हासिल कीं. मौके पर मौजूद वन विभाग के अधिकारियों ने भी विद्यार्थियों को जंगलों की सुरक्षा और वन्य जीवों के संरक्षण की अनिवार्य आवश्यकता के बारे में विस्तारपूर्वक समझाया.

वीडियो प्रेजेंटेशन के माध्यम से छात्राओं को दी गई वन संपदा की जानकारी

इस विशेष जागरूकता अभियान के दौरान स्कूली छात्राओं को एक विशेष वीडियो प्रेजेंटेशन भी दिखाया गया. इसके माध्यम से उन्हें धरती पर मौजूद विभिन्न जीव-जंतुओं, बहुमूल्य वन संपदा और संपूर्ण पर्यावरण संतुलन को बनाए रखने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में वैज्ञानिक व व्यावहारिक जानकारी दी गई. वन विभाग के अधिकारियों ने बच्चों को संबोधित करते हुए स्पष्ट किया कि जैव विविधता के संरक्षण से ही पृथ्वी का पर्यावरण संतुलित रह सकता है और इसी के जरिए हम अपनी आने वाली पीढ़ियों के लिए एक सुरक्षित व सुंदर भविष्य सुनिश्चित कर सकते हैं.

विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

पूरे कार्यक्रम के दौरान बच्चों के भीतर दालमा ट्रैकिंग (Dalma Tracking) को लेकर एक अद्भुत और खासा उत्साह देखने को मिला. प्रकृति की गोद में समय बिताने के बाद विद्यार्थियों ने इस अनूठे अनुभव को अपने जीवन का सबसे यादगार पल बताया. कार्यक्रम के समापन पर सभी छात्र-छात्राओं ने पूरी निष्ठा के साथ पर्यावरण संरक्षण और प्रकृति की रक्षा करने का सामूहिक संकल्प लिया.

The post जमशेदपुर के 300 स्कूली बच्चों ने की दालमा ट्रैकिंग, वन विभाग ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश appeared first on Udit Vani.

प्रेम विवाह के 4 महीने बाद मौत: बागबेड़ा मामा के घर जाने की बात कहकर निकली थी युवती
उदित वाणी, जमशेदपुर : सुंदरनगर थाना क्षेत्र स्थित तुरामडीह के समीप गुरुवार सुबह एक नवविवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान 19 वर्षीय बेबी सोरेन के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बेबी सोरेन की शादी महज चार महीने पहले चाईबासा निवासी युवक से प्रेम विवाह के रूप में हुई थी। वह मूल रूप से सरायकेला जिले के दुधी गांव की रहने वाली थी। मृतका की मां ने बताया कि बेबी दो दिन पहले सरायकेला से जमशेदपुर के करनडीह स्थित अपनी एक सहेली के घर आई थी।

बताया जा रहा है कि वह पिछले दो दिनों से रोज सुबह कहीं बाहर जा रही थी। गुरुवार सुबह भी वह अपनी सहेली निकिता को यह कहकर घर से निकली थी कि वह बागबेड़ा स्थित अपने मामा के घर जा रही है। इसी दौरान कुछ समय बाद तुरामडीह के पास उसका शव मिलने की खबर सामने आई।

घटना को लेकर फिलहाल स्थिति स्पष्ट नहीं है। यह आत्महत्या है, हादसा या किसी अन्य कारण से मौत हुई है, इस पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मामले का खुलासा हो सकेगा।

The post प्रेम विवाह के 4 महीने बाद मौत: बागबेड़ा मामा के घर जाने की बात कहकर निकली थी युवती appeared first on Udit Vani.

टाटा वर्कर्स यूनियन ने टाटा स्टील के 18 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को किया सम्मानित
यूनियन परिसर में विदाई समारोह का आयोजन

जमशेदपुर : टाटा वर्कर्स यूनियन (TWU) परिसर में आज, 08 अप्रैल 2026 को एक भव्य विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर टाटा स्टील के 18 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। ये सभी सेवानिवृत्त कर्मचारी यूनियन के सम्मानित सदस्य रहे हैं, जिन्हें उनके लंबे सेवाकाल और योगदान के लिए भावभीनी विदाई दी गई।

यूनियन नेतृत्व ने किया भव्य स्वागत

समारोह में यूनियन के शीर्ष पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। अध्यक्ष श्री संजीव कुमार चौधरी, डिप्टी प्रेसिडेंट श्री शैलेश कुमार सिंह और महासचिव श्री सतीश कुमार सिंह ने सेवानिवृत्त कर्मियों का स्वागत किया। इस दौरान उपाध्यक्ष श्री संजय कुमार सिंह, उपाध्यक्ष श्री राजीव चौधरी, सहायक सचिव श्री नितेश राज, सहायक सचिव श्री श्याम बाबू और कोषाध्यक्ष एवं लेखापाल श्री आमोद कुमार दुबे भी उपस्थित रहे।

उपहार और भविष्य के लिए शुभकामनाएँ

यूनियन के पदाधिकारियों ने सभी 18 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पुष्पगुच्छ (बुके) और उपहार भेंट कर उनके समर्पण की सराहना की। नेताओं ने कहा कि इन कर्मचारियों का टाटा स्टील कंपनी और टाटा वर्कर्स यूनियन दोनों की उन्नति में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। समारोह के अंत में सभी सेवानिवृत्त सदस्यों के सुखद, स्वस्थ और शांतिपूर्ण सेवानिवृत्त जीवन की कामना की गई।

The post टाटा वर्कर्स यूनियन ने टाटा स्टील के 18 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को किया सम्मानित appeared first on Udit Vani.