Browsing: सड़क दुर्घटना

पतरातु-रामगढ़ मुख्य मार्ग पर स्थित बोनगड़ा के समीप एक भीषण सड़क दुर्घटना में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना भदानी नगर ओपी (आउटपोस्ट) क्षेत्र के बोनगढ़ के पास की है, जहाँ एक अनियंत्रित मोटरसाइकिल सड़क के बीच बने डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक सवार युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।सुबह-सुबह ग्रामीणों की पड़ी नजर, भदानी नगर पुलिस ने शवों को कब्जे में लिया जानकारी के अनुसार, घटना देर रात या अहले सुबह की प्रतीत होती है। सुबह-सुबह जब गांव के लोग उधर से गुजरे, तो उनकी नजर दुर्घटनाग्रस्त बाइक और दोनों युवकों के शवों पर पड़ी। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। सूचना मिलते ही भदानी नगर ओपी प्रभारी अख्तर अली पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर कागजी कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने दोनों मृतकों की पहचान कर ली है।

प्रथम दृष्टया सड़क दुर्घटना का मामला: ओपी

जमशेदपुर : गोलमुरी थाना क्षेत्र के आरडी टाटा गोलचक्कर के समीप रविवार को सड़क दुर्घटना के बाद हुए हंगामे और सड़क जाम मामले में पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए प्राथमिकी दर्ज कर ली है। गोलमुरी थाना के एएसआई अखिलेश्वर माझी के बयान के आधार पर 100 से 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने, अवैध रूप से भीड़ जुटाने तथा कानून-व्यवस्था प्रभावित करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।