
उदित वाणी, जमशेदपुर : टाटा मोटर्स स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट द्वारा आयोजित तीन दिवसीय पांचवें गोपेश्वर लाल दास मेमोरियल टाटा इंटर कंपनीज यूनियन बॉलीबॉल टूर्नामेंट – 2025 का शुभारंभ शुक्रवार 19 दिसंबर को टीएमएल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में हुआ. इस टूर्नामेंट के उद्घाटन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि टाटा मोटर्स के जीएम संजय सिन्हा, जीएम राजीव बंसल, ईआर हेड सौमिक रॉय, टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद, महामंत्री आरके सिंह, जीएम जीजी मंडल, रजत सिंह, अमर प्रताप, आशीष सेन, टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी, टीआरएफ लेबर यूनियन के अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय, महामंत्री अंजनी कुमार, टाटा वर्कर्स यूनियन के उपाध्यक्ष संजय सिंह, टाटा कमिंस कामगार यूनियन के संयुक्त महामंत्री शंभू शरण, जेसीएपीसीपीएल वर्कर्स यूनियन के महामंत्री रवि कुमार, टीएसयूआईएसएल यूनियन ( पुराना नाम जुस्को ) के अध्यक्ष रघुनाथ पांडेय, महामंत्री सीडी एस कृष्णन, टाटा टिनप्लेट वर्कर्स यूनियन के महामंत्री मनोज सिंह, टीजीएस श्रमिक यूनियन के महामंत्री शिव लखन सिंह, टीएसडीपीएल के दिनेश कुमार, टाटा कामगार यूनियन के अध्यक्ष बीके डिंडा, विकास सिंह समेत विभिन्न यूनियनों के प्रतिनिधि उपस्थित थे.
सबसे पहले अतिथियों द्वारा स्वर्गीय गोपेश्वर लाल दास के चित्र पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया. बाद में अतिथियों द्वारा बैलून उड़ाकर गोपेश्वर लाल दास मेमोरियल बॉलीबॉल टूर्नामेंट का विधिवत शुभारंभ किया गया. कार्यक्रम में शिरकत करने आए अतिथियों ने टूर्नामेंट के बेहतर आयोजन के लिए टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के महामंत्री एवं उनकी टीम के प्रति आभार व्यक्त किया.
टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन बी टीम जीती
पहले दिन टीजीएस वर्कर्स यूनियन बनाम टाटा टिनप्लेट वर्कर्स यूनियन के बीच मैच हुआ, जिसमें टीजीएस श्रमिक यूनियन विजयी रही. टीआरएफ लेबर यूनियन बनाम टाटा कामगार यूनियन के मैच में टाटा कामगार यूनियन की टीम विजेता बनी. टीएसडीपी इम्प्लॉइज यूनियन बनाम टाटा वर्कर्स यूनियन ब्लू के मैच में टाटा वर्कर्स यूनियन ब्लू टीम और टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन बी टीम बनाम टीएसयूआईएसएल यूनियन मैच में टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन की टीम विजयी रही.

