
उदित वाणी, जमशेदपुर : झारखण्ड विधान सभा के द्वितीय (बजट) सत्र के शून्यकाल के दौरान जुगशालाई विधायक मंगल कालिंदी ने अपनी बात रखते हुए कहा की राज्यभर के लाखों छात्र इस वष ई-कल्यार्ण छात्रवृत्ति की लगातार हो रही देरी, पोर्टल की खराब व्यवस्था तथा विभागीय लापरवाही के कारण गंभीर समस्याओं का सामना कर रहे हैं. महीनों बीत जाने के बाद भी छात्रवृत्ति की राशि न मिलने से छात्र आर्थिक संकट, कर्ज़ और पढ़ाई के खर्चों को पूरा करने में भारी कठिनाइयों से जूझ रहे हैं.
अत: मैं आसन के माध्यम से लोकहित एवं जनहित में द्ग-्यड्डद्य4ड्डठ्ठ छात्रवृत्ति के भुगतान कराने हेतु मांग सरकार से करता हूँ. इस विषय पर विधायक मंगल कालिंदी ने कहा की झारखंड में छात्रवृत्ति का प्रावधान केंद्र सरकार (60प्रतिशत) और राज्य सरकार (40प्रतिशत) की साझेदारी से होता है. केंद्र सरकार की ओर से राशि उपलब्ध नहीं करायी जा रही है जिसकी वजह से भुगतान में विलम्भ होरहा हैं.

