उदित वाणी, रांची : कांग्रेस के राष्ट्रीय कार्यसमिति के स्थायी आमंत्रित सदस्य व झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू दूसरे चरण के दौरे पर 6 मार्च से फिर 5 दिवसीय प्रवास करेंगे. राजू 6 मार्च को पूर्वाह्न 9 बजे रांची पहुंचेंगे और सड़क मार्ग से मेदिनीनगर के लिए प्रस्थान करेंगे. जहां दोपहर 1 बजे पलामू, लातेहार व गढ़वा जिला के अध्यक्ष समेत उन जिलों के प्रखंड व मंडल अध्यक्षों के साथ बैठक करेंगे. इसके बाद अपराहन 5 बजे लातेहार के लिए रवाना होंगे तथा रात्रि विश्राम लातेहार में करेगे. वहीं 7 मार्च को लातेहार से बोकारो के लिए प्रस्थान करेंगे जहां पूर्वाहन 11 बजे बोकारो जिला कांग्रेस कार्यालय में बोकारो, धनबाद व गिरिडीह के जिला, प्रखंड एवं मंडल अध्यक्षों के साथ बैठक करेंगे.
उसके बाद रांची के लिए रवाना होंगे. रात्रि विश्राम रांची में करेंगे उसके पश्चात 8 मार्च को रांची जिले के मांडर में आयोजित प्रगतिशील महिला किसान सम्मान समारोह में शिरकत करेंगे तथा कार्यक्रम के उपरांत फिर बोकारो के लिए रवाना होंगे. रात्रि विश्राम बोकारो में करने के बाद 9 मार्च को गोड्डा के लिए प्रस्थान करेंगे. जहां पुर्वाहन 11.30 बजे गोड्डा, पाकुड़ व साहिबगंज के जिला, प्रखंड और मंडल अध्यक्षों के साथ बैठक करेगे एवं बैठक के उपरांत देवघर के लिए रवाना होंगे. रात्रि विश्राम देवघर में करने के बाद 10 मार्च को देवघर जिला कांग्रेस मुख्यालयों में पूर्वाहन 9 बजे से देवघर, जामताड़ा व दुमका के जिला, प्रखंड व मंडल अध्यक्षों के साथ बैठक कर अपराह्न 1.20 बजे दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे.
उदित वाणी टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है। यहां क्लिक करके आप सब्सक्राइब कर सकते हैं।