
उदित वाणी पटमदा : छात्रों के शैक्षणिक एवं करियर विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से श्रीनाथ यूनिवर्सिटी, जमशेदपुर द्वारा श्रीनाथ शिक्षा संगम 3.0 का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम ऑन-स्पॉट एडमिशन सह एजुकेशन फेयर के रूप में आयोजित होगा, जिसमें छात्रों को उच्च शिक्षा, करियर मार्गदर्शन तथा विभिन्न पाठ्यक्रमों की जानकारी एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जाएगी।
यह कार्यक्रम 14 मार्च शनिवार को प्रातः 9:00 बजे से टीवीएस शोरूम के सामने, पटमदा में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में छात्रों को ऑन-स्पॉट एडमिशन की सुविधा के साथ 50 प्रतिशत तक स्कॉलरशिप का लाभ भी दिया जाएगा। साथ ही विशेषज्ञों द्वारा करियर काउंसलिंग और मार्गदर्शन भी प्रदान किया जाएगा, जिससे छात्र अपने भविष्य के लिए सही कोर्स और क्षेत्र का चयन कर सकें।
कार्यक्रम के दौरान विश्वविद्यालय द्वारा संचालित डिप्लोमा, अंडरग्रेजुएट (यूजी), पोस्टग्रेजुएट (पीजी) और पीएचडी स्तर के विभिन्न पाठ्यक्रमों की जानकारी दी जाएगी। श्रीनाथ यूनिवर्सिटी में इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट, कंप्यूटर एप्लिकेशन, कॉमर्स, आर्ट्स, फार्मेसी, शिक्षा और आईटी से जुड़े कई कोर्स संचालित किए जाते हैं।
वर्तमान समय की तकनीकी जरूरतों को ध्यान में रखते हुए विश्वविद्यालय में डेटा साइंस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), साइबर सिक्योरिटी और डिजिटल मार्केटिंग जैसे आधुनिक एवं इंडस्ट्री-ओरिएंटेड कोर्स भी उपलब्ध हैं। इन पाठ्यक्रमों के माध्यम से छात्रों को नई तकनीकों, डिजिटल स्किल्स और उद्योग से जुड़ी व्यावहारिक जानकारी प्रदान की जाती है। साथ ही विश्वविद्यालय की ओर से छात्रों को इंटर्नशिप, स्किल डेवलपमेंट, इंडस्ट्री एक्सपोजर और प्लेसमेंट सहायता भी उपलब्ध कराई जाती है।
पटमदा में आयोजित प्रेस मीट के दौरान श्रीनाथ यूनिवर्सिटी की ओर से डॉ. जे. राजेश (डीन, प्रशासन), गौरव मिश्रा (मार्केटिंग हेड), सुब्रत महंती (मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव) तथा दीपंकर महतो (डायरेक्टर विवेकानंद कंप्यूटर सेंटर) उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में छात्रों एवं अभिभावकों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की गई है, ताकि वे उच्च शिक्षा और करियर से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकें।

