
उदित वाणी, रांची : सुप्रीम कोर्ट द्वारा गुरुवार को झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता की नियुक्ति को चुनौती देने वाली याचिका पर 30 व 31 जुलाई को सुनवाई के लिए सहमति दी है. याचिका में दावा किया गया है कि नियुक्ति में उचित प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया है. मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई व न्यायाधीश के विनोद चंद्रन की पीठ ने कहा कि यह मामला अगले सप्ताह 30 और 31 जुलाई को सूचीबद्ध किया जाएगा.
वरिष्ठ अधिवक्ता अंजना प्रकाश ने कहा कि झारखंड के मौजूदा डीजीपी रिटायरमेंट के बावजूद अपने पद पर बने हुए हैं. उन्होंने कहा कि तीन जजों की पीठ को अदालत के पिछले निर्देशों के अनुपालन से जुड़े मामले की सुनवाई करनी थी. मुख्य न्यायाधीश गवई ने कहा कि ऐसी स्थिति में अगले सप्ताह नियमित मामलों की सुनवाई के दौरान इसकी सुनवाई की जाएगी. केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार 30 अप्रैल को 60 बर्ष की आयु में गुप्ता सेवानिवृत्त हो चुके हैं.
