
उदित वाणी, रांची : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का झारखंड दौरा का कार्यक्रम तय कर दिया गया है. इसकी आधिकारिक सूचना मुख्य सचिव को भेज दी गई है. प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अब 10 जून को दिन के तीन बजे देवघर आयेंगे और सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगी. राष्ट्रपति 11 जून को बाबा मंदिर में पूजा अर्चना के बाद एम्स के दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी. इसके बाद राष्ट्रपति देवघर से असम के लिए रवाना होंगे. उल्लेखनीय है कि पूर्व में राष्ट्रपति भवन ने 11 जून को ही देवघर आने की सूचना राज्य सरकार को दी थी.
Advertisement
<

