
उदित वाणी, रांची : सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा द्वारा सरना धर्म कोड की मांग को लेकर अब दूसरे चरण में 5 जून को राजभवन के समक्ष धरना देकर राज्यपाल के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा जायेगा. इस दौरान रांची और आसपास के जिलों के झामुमो के बड़े नेता, विधायक, मंत्री और हज़ारों की संख्या में पार्टी कार्यकर्त्ता शामिल होंगे. धरना कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी सरना धर्म कोड की लड़ाई में सड़क पर उतर सकते हैं और राज्यपाल से मिलकर इससे संबंधित ज्ञापन भी सौंप सकते हैं. ज्ञात हो कि हेमंत सोरेन झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष भी हैं.
Advertisement
<
