
उदित वाणी, घाटशिला: सरायकेला थाना हिरासत में नाबालिग आदिवासी युवक की मौत को लेकर घाटशिला के ज़िला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू और सुभाष सिंह के नेतृत्व मे एक प्रतिनिधिमंडल आदिवासी मामलों के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा से मिला.
केंद्रीय मंत्री को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया.जमशेदपुर स्थित आवास पर मृतक मोहन मार्डी के माता पिता ने न्याय की गुहार लगायी.श्री मुंडा ने इस संबंध में उच्च स्तरीय जांच कराने का आश्वासन दिया.इस मौके पर भाजपा नेत्री डॉ सुनीता देवदूत सोरेन, मुखिया संघ के हरिपद सिंह,निताई मुंडा,जुझार सोरेन,सपन मुंडा,मोनो सामाद,हाड़ीराम मुर्मू समेत अनेक लोग उपस्थित थे.
Advertisement
<

