
उदित वाणी, जमशेदपुर: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के गोपाल मैदान आगमन के दौरान ट्राफिक व्यवस्था सामान्य रहेगी. सिर्फ उनके एयरपोर्ट से गोपाल मैदान पहुंचने और फिर मैदान से परिसदन लौटने के दौरान कुछ समय के लिए रूट को बंद रखा जाएगा.
इसके अलावा परिसदन से एयरपोर्ट जाने के दौरान कुछ समय के लिए ट्राफिक बाधित रहेगा. आयोजन स्थल गोपाल मैदान के चारो ओर वाहनों की पार्किंग रहेगी. विशेष परिस्थिति में मेन रोड को छोड़ अन्य संपर्क सडक़ों पर पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी.
ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए दंडाधिकारियों के साथ पुलिस बल की भी तैनाती की गई है.
Advertisement
<

