उदित वाणी कांड्रा: कांड्रा थाना अंतर्गत रतनपुर स्थित नीलांचल आयरन एंड पावर लिमिटेड कंपनी से बुधवार की शाम छुट्टी के दौरान तांबा चुराकर बैग में लेकर मुख्य द्वार से बाहर निकल रहे एक कामगार को कंपनी के सुरक्षाकर्मियों ने रूटीन जाँच करते वक्त दबोच लिया. जब उसके बैग की तलाशी ली गई तो उसमें से 1 किलो से अधिक तांबा बरामद हुआ. इसके बाद आरोपी को पकड़कर स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया गया. इस संबंध में कंपनी के सिक्योरिटी इंचार्ज शिशुपाल सिंह ने थाना में लिखित आवेदन दिया. आरोपी अरूप दे पश्चिम बंगाल के बांकुरा जिले का निवासी है और वर्तमान में ठेकेदार पिंटू सिंह के अंदर रोलिंग मिल में काम कर रहा है. पकड़े जाने के बाद आरोपी ने अपनी गलती स्वीकार कर ली और बताया कि वह तांबा अपने बैग में भरकर बेचने के लिए घर ले जा रहा था.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Advertisement
Kandra: नीलांचल कंपनी से तांबा चुराकर निकल रहे कामगार को सुरक्षाकर्मियों ने दबोचा, किया पुलिस के हवाले
Advertisement
<


