
उदित वाणी, जमशेदपुर : 10,000 मीटर और 5,000 मीटर के नेशनल रिकॉर्ड धारक गुलवीर सिंह और महिलाओं की डिफेंडिंग चैंपियन संजीवनी जाधव दोनों अपने-अपने वर्गों में भारतीय एलीट धावकों की अगुवाई करेंगे. टाटा स्टील वर्ल्ड 25 के कोलकाता 2025 के इस ऐतिहासिक 10वें संस्करण का आयोजन रविवार 21 दिसंबर को होने जा रहा है.प्रोकैम इंटरनेशनल द्वारा समर्थित टाटा स्टील वर्ल्ड 25 के का नेतृत्व करेंगे गुलवीर सिंह करेंगे. भारतीय सेना के यह स्टार एथलीट पिछले वर्ष कोलकाता में नया इंडियन इवेंट रिकॉर्ड (1:14:10) बनाने के बाद एक बार फिर वापसी कर रहे हैं. 3000 मीटर, 5000 मीटर और 10,000 मीटर में कई राष्ट्रीय रिकॉर्ड अपने नाम करने के साथ-साथ एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में दोहरे स्वर्ण के बाद गुलवीर सिंह इस बार भी ‘सबसे बड़े दावेदार’ के रूप में उतरेंगे. इस ऐतिहासिक 10वें संस्करण में दुनिया के कुछ बेहतरीन एथलीटों को यूएसडॉलर142,214 इनामी राशि वाली दौड़ में मुख्य भूमिका निभाते हुए देखा जाएगा. पुरुष और महिला विजेताओं के लिए समान पुरस्कार राशि निर्धारित है और शीर्ष तीन विजेता क्रमशः 3,00,000 रु, 2,50,000 रु और 2,00,000 रु जीतने के पात्र होंगे. धावकों को अतिरिक्त प्रोत्साहन के रूप में इवेंट रिकॉर्ड बोनस के रूप में 1,00,000 रु का इनाम भी मिलेगा. गुलवीर सिंह ने कहा, “टाटा स्टील वर्ल्ड 25के में विजेता बनने के लिए प्रतिस्पर्धा करना बहुत अच्छा लगता है. मैं इस वर्ष अपने समय को और बेहतर करने की कोशिश करूंगा. प्रतियोगिता बहुत अच्छी है और मैं इस खचाखच भरी हुई टीम के साथ दौड़ का आनंद लूंगा. साथ ही, इस रेस से मुझे अंतरराष्ट्रीय प्रतिभागियों के साथ प्रतिस्पर्धा करने का मौका भी मिलता है.”

सावन बरवाल भी चुनौती पेश करेंगे
प्रतियोगिता में सावन बरवाल भी शामिल होंगे, जो कई बार के राष्ट्रीय स्वर्ण पदक विजेता, टाटा स्टील वर्ल्ड के पूर्व चैंपियन (2023) और देश की सबसे बड़ी रोड रेसों में पोडियम फिनिश हासिल कर चुके हैं.10 किलोमीटर और हाफ-मैराथन दूरी पर उनकी लगातार शानदार प्रदर्शन क्षमता उन्हें एक मजबूत दावेदार बनाती है. अभिषेक पाल, जो 5000 मीटर और 10,000 मीटर के मौजूदा भारतीय चैंपियन हैं और टीसीएस वर्ल्ड 10 किलोमीटर बेंगलुरु 2025 के विजेता भी हैं, इस दौड़ के अन्य प्रमुख आकर्षण होंगे. अभिषेक अपनी जबरदस्त फिनिशिंग स्पीड के लिए जाने जाते हैं. वह पहले भी टाटा स्टील वर्ल्ड 25 के के भारतीय एलीट खिताब (2022) जीत चुके हैं और इस वर्ष दोबारा खिताब हासिल करने के लिए बेहद उत्साहित हैं। महाराष्ट्र के उभरते सितारे किरण मातरे ने राष्ट्रीय खिताब जीतने के साथ कई नए इवेंट रिकॉर्ड बनाए हैं. वेदांता, दिल्ली हाफ मैराथन और टीसीएस वर्ल्ड 10 के बेंगलुरु—दोनों में लगातार पोडियम फिनिश के साथ उन्होंने अपनी क्षमता साबित की है.
महिला वर्ग में संजीवनी जाधव
महिला वर्ग भी उतना ही रोमांचक है, जिसकी कमान संभाल रही हैं संजीवनी जाधव. मौजूदा चैंपियन और भारत की सबसे सफल लंबी दूरी की धावकों में से एक. दो बार की टाटा स्टील वर्ल्ड 25 के विजेता (2022, 2024) संजीवनी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी कई जीत और एशिया भर में कई पोडियम फिनिश दर्ज किए हैं. इस सीज़न में लगातार शानदार प्रदर्शन के बाद वह बेहतरीन फॉर्म में इस प्रतियोगिता में उतर रही हैं.संजीवनी ने कहा “मुझे यहां दौड़ना सचमुच बहुत पसंद है. दौड़ का मार्ग बेहद समतल है और मौसम भी इस दूरी के लिए बिल्कुल अनुकूल रहता है. यह मुझे लंबी दूरी की तैयारियों को और बेहतर करने में मदद करता है. एशियन गेम्स करीब हैं, इसलिए मैं यहां एक मजबूत प्रदर्शन करने और अच्छा समय दर्ज करने के लिए पूरी तरह तैयार हूं.” टाटा स्टील वर्ल्ड 25 के कोलकाता का सीधा प्रसारण 21 दिसंबर को सुबह 5:30 बजे से सोनी स्पोर्ट्स 1 और सोनी स्पोर्ट्स 1 ए़चडी पर किया जाएगा.
टाटा स्टील वर्ल्ड 25 के कोलकाता 2025 के लिए भारतीय एलीट धावकों की सूची
पुरुष वर्ग
1. गुलवीर सिंह (1998) – व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ : 1:14:10
2. सावन बरवाल (1998) – व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ : 1:14:11
3. गौरव माथुर (1999) – व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ : 1:16:59
4. अभिषेक पाल (1997) – व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ : 1:17:52
5. मोहम्मद अलीम (2003) – व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ : 1:19:00
6. हेमंत सिंह (2001) – व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ : 1:19:02
7. कार्तिक कारकेरा (1997)- व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ : 1:19:03
8. मनोज कुमार (1993) – व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ : 1:19:38
9. किरण मातरे (2001) – पदार्पण
10. पुनीत यादव (2002) – पदार्पण
11. हरमनजोत सिंह (1995) – पदार्पण
12. अक्षय सैनी (1996) – पदार्पण
महिला वर्ग
1. संजिवनी जाधव (1996) – व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ : 1:29:12
2. लिली दास (1998) – व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ : 1:31:03
3. सीमा (2001) – व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ : 1:32:07
4. निर्माबेन ठाकोर (1997) – व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ : 1:32:40
5. संगमित्रा महता (2004) – व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ : 1:35:54
6. भगिरथि (2001) – व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ : 1:36:21
7. फूलन पाल (1996) – व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ : 1:40:09
8. ज्योति (2003) – पदार्पण
9. आरती पवारा (2004) – पदार्पण
10. उजाला (1998) – पदार्पण
11. लक्ष्मी (1998) – पदार्पण
12. प्रीति (1995) – पदार्पण

