
उदित वाणी आदित्यपुर (का.प्र.) : दलित सेना के संस्थापक सदस्य, महासचिव एवं पद्मभूषण स्व. रामविलास पासवान के करीबी सहयोगी स्व. राम विनय पासवान की 22वीं पुण्यतिथि मंगलवार को श्रद्धापूर्वक मनाई गई।
कार्यक्रम का नेतृत्व स्व. पासवान के पौत्र और लोजपा (रामविलास) के प्रदेश सचिव मनोज पासवान ने किया। केडिया पेट्रोल पंप के सामने आयोजित इस श्रद्धांजलि समारोह की शुरुआत स्व. राम विनय पासवान की प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुई।
बताया गया कि वर्ष 1984 के दशक में राम विनय पासवान ने स्व. रामविलास पासवान के साथ मिलकर पूरे कोल्हान में दलित सेना को सशक्त और संगठित बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उनके आमंत्रण पर केंद्रीय मंत्री रहते हुए स्व. रामविलास पासवान भी कई बार आदित्यपुर आए थे।
पुण्यतिथि समारोह में कई राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह, कांग्रेस के प्रदेश सचिव सुरेश धारी, समाजसेवी रविंद्र नाथ चौबे, दलित सेना के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामजी प्रसाद, एससी/एसटी समन्वय समिति के अध्यक्ष पांडी मुखी, रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव दयाशंकर मिश्रा, आदित्यपुर मंडल भाजपा की महामंत्री सुनीता पासवान, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष सावन गुप्ता, लोजपा जिलाध्यक्ष अनिल पासवान,
साथ ही कांग्रेस नेता खिरोद सरदार, बाबू तांती, भवानी देवी, मीरा देवी, कुंदन थापा, रूपलाल महतो, अवधेश पासवान, विजय कुमार बैठा, अनिल मुखी, आलोक मिश्रा, संतोष पासवान सहित कई लोग मौजूद थे।
सभी ने दो मिनट का मौन रखकर दलित समाज के उत्थान के प्रति उनके योगदान को नमन किया।

