
# झामुमो-कांग्रेस गठबंधन का मिशन है कमीशन, जनसेवा और अंत्योदय है भाजपा का लक्ष्य: रघुवर दास
# प्रदेश की राजनीतिक प्रस्ताव को महानगर भाजपा का मिला समर्थन, हेमंत सरकार को घेरने पर बनी रणनीति
उदित वाणी, जमशेदपुर: भाजपा जमशेदपुर महानगर की जिला कार्यसमिति बैठक गुरुवार को एमजीएम मंडल अंतर्गत एनएच 33 स्थित डॉल्फिन क्लब एंड रिसोर्ट में संपन्न हुई
महानगर अध्यक्ष गूँजन यादव की अध्यक्षता में आयोजित चतुर्थ कार्यसमिति बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, प्रांतीय संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, प्रदेश मंत्री सह जिला प्रभारी सुबोध सिंह गुड्डू, पूर्व विधायक मेनका सरदार समेत अन्य वरीय नेतागण मुख्य रुप से शामिल हुए.
जिलाध्यक्ष गूँजन यादव ने अतिथियों का स्वागत करते हुए महानगर द्वारा किये गए सांगठनिक कार्यों की जानकारी दी. उन्होंने पिछले दिनों में पार्टी के कार्यों एवं प्रयासों की जानकारी दी.
वहीं, जमशेदपुर महानगर अंतर्गत सभी बूथों की स्थिति एवं आगामी कार्ययोजना पर उन्होंने विस्तारपूर्वक जानकारी दी. उन्होंने कहा कि आगामी 11 फरवरी को पार्टी के पितृपुरुष श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को सभी बूथों पर समर्पण दिवस के रूप में मनाया जाएगा.
बैठक को संबोधित करते हुए रघुवर दास ने मातृभूमि की रक्षा के लिए अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ आंदोलन का बिगुल फूंकने वाले अमर शहीद तेलंगा खड़िया जी की जयंती पर उन्हें नमन करते हुए संबोधन की शुरुआत की.
बैठक को संबोधित करते हुए रघुवर दास ने मातृभूमि की रक्षा के लिए अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ आंदोलन का बिगुल फूंकने वाले अमर शहीद तेलंगा खड़िया जी की जयंती पर उन्हें नमन करते हुए संबोधन की शुरुआत की. उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में राष्ट्रीय नेतृत्व ने 14 लोकसभा सीट पर जीत सुनिश्चित करने का लक्ष्य रखा है.
कहा कि 2014 में जब देशवासियों के आशीर्वाद और विश्वास से नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बने तबसे देश में जातिवाद, वोट बैंक और परिवारवाद की राजनीति का अंत हुआ है. नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अब देश में विकास और सुशासन की राजनीति की शुरुआत हुई है.
उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के 8 वर्षों के शासन में समाज के सभी वर्गों का सर्वांगीण विकास हुआ है. 11 करोड़ इज्जत घर (शौचालय) का निर्माण, 9 करोड़ो लोगों को उज्ज्वला योजना के तहत निःशुल्क गैस कनेक्शन, पीएम आवास योजना में तीन करोड़ परिवार को पक्के मकान समेत घरों में नल से जल पहुंचाने का कार्य तेजी से प्रगति पर है.
उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि जनता के आशा एवं आकांक्षा के अनरूप कार्य करना है. कहा कि संवाद, संपर्क और समन्वय के आधार पर केंद्र सरकार की योजनाओं को घर-घर पहुंचाने का कार्य करें और लाभुक से संपर्क करें.
वहीं, रघुवर दास ने हेमंत सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि इस राज्य में पांच बार झामुमो का मुख्यमंत्री बना. परन्तु आदिवासियों के हितों की चिंता ना कर सोरेन परिवार ने सिर्फ अपनी चिंता की. झामुमो को झारखंड मुद्रा मोचन पार्टी बताते हुए कहा कि शहीद निर्मल महतो के शहादत दिवस पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झूठ बोलकर युवाओं को ठगने का कार्य किया.
कहा कि हेमंत सरकार अबुआ राज के नाम जनता का हक मार रही है और भाई को भाई से लड़ाने का षड्यंत्र कर रही है. उन्होंने कहा कि झामुमो-कांग्रेस सरकार का मिशन है कमीशन.
एक हजार करोड़ के अवैध खनन में मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि जेल में हैं. हेमंत सरकार ने तीन वर्ष में इस राज्य को कटमनी, कमीशन खोर और सिंडीकेट के हवाले कर दिया है. उन्होंने कहा कि पूर्व की भाजपा सरकार ने 2015 में किसानों, व्यापारियों एवं आम जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए मंडी शुल्क को झारखंड में समाप्त कर दिया था.
किंतु हेमंत सरकार ने कमीशनखोरी को बढ़ावा देने के लिए झारखंड राज्य कृषि उपज एवं पशुधन विपणन 2022 के माध्यम से पुनः 2 प्रतिशत मंडी शुल्क लगा दिया है जो कि पूरी तरह से अव्यवहारिक है. इसे अविलंब वापस लिया जाना चाहिए. कहा कि राज्य में बदलाव की बयार चल रही है. जनता जवाब देने को तैयार है.
प्रांतीय संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने संगठन मजबूती पर जोड़ देते हुए बूथों को सशक्त बनाने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि मंडल अध्यक्ष अपने मंडल अंतर्गत सभी बूथों पर पन्ना प्रमुख एवं पन्ना समिति गठन की दिशा में कार्य करें.
इसके साथ ही उन्होंने मंडलों में प्रवास करने का निर्देश दिया उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने और राज्य सरकार की विफलता को आमजनों के बीच ले जाने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता विचारों के साथ आगे बढ़ता है.
राष्ट्र निर्माण के पवित्र भाव से भाजपा कार्यकर्ता अनवरत कार्य करता है. हम सौभाग्यशाली है, इस दल में कार्यकर्ता के रूप में काम कर रहे है. भाजपा वंश आधारित पार्टी नहीं है। कार्यकर्ता आधारित पार्टी है, जिसमें सामान्य कार्यकर्ता मुख्यमंत्री से लेकर प्रधानमंत्री तक का सफर तय करते हैं.
प्रदेश मंत्री सह जमशेदपुर महानगर प्रभारी सुबोध सिंह गुडुड ने महानगर के सभी बूथों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात को बूथ कार्यकर्ताओं के संग नियमित रूप से सुनने का आह्वान किया. इसके साथ ही उन्होंने सरल एप्प के माध्यम से डाटा प्रबंधन पर जोर दिया.
सुबोध सिंह गुड्डू ने शक्ति केंद्र के सशक्तिकरण पर मंडल अध्यक्षों को कई निर्देश दिए. उन्होंने हेमंत सरकार में बढ़ते आपराधिक घटना, गिरते स्वास्थ्य व्यवस्था एवं महिला अपराध पर भी हेमंत सरकार पर निशाना साधा. बैठक में शोक प्रस्ताव हुआ पेश: बैठक में विगत दिनों में दिवंगत हुए महानगर के विभिन्न मंडलों से भाजपा कार्यकर्ताओं को श्रद्धांजलि अर्पित की गई.
इस दौरान उपस्थितजनों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर प्रार्थना की. बैठक से पूर्व रघुवर दास, महामंत्री कर्मवीर सिंह, प्रदेश मंत्री सह जिला प्रभारी सुबोध सिंह गुड्डू, पूर्व विधायक मेनका सरदार, जिलाध्यक्ष गुँजन यादव, जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मु समेत अन्य नेताओं ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर पार्टी के महापुरुषों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर बैठक का विधिवत शुभारंभ किया. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम गाया.
बैठक के दौरान मंच संचालन महामंत्री अनिल मोदी एवं राकेश सिंह ने संयुक्त रूप से किया। वहीं, धन्यवाद एमजीएम मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह मुंडा ने किया.
इस दौरान पूर्व सांसद आभा महतो, पूर्व विधायक मेनका सरदार, विवेक विकास, जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मु, पूर्व जिलाध्यक्ष ब्रह्मदेव नारायण शर्मा, चंद्रशेखर मिश्रा, देवेंद्र सिंह, अभय सिंह, पूर्व प्रदेश प्रवक्ता राजेश शुक्ल, नीरज सिंह, शंभू चौधरी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बिनोद सिंह, कल्याणी शरण, राजन सिंह, मिथिलेश सिंह यादव, रमेश हांसदा, राजकुमार श्रीवास्तव, भरत सिंह, कुलवंत सिंह बंटी, योगेश मल्होत्रा, अनिल सिंह, डॉ राजीव, जिप सदस्य कुसुम पूर्ति, जिला पदाधिकारी में सुधांशु ओझा, संजीव सिन्हा, प्रदीप महतो, बबुआ सिंह, अनिल मोदी, राकेश सिंह, जितेंद्र राय, नीलू मछुआ, मंजीत सिंह, राजीव सिंह, प्रेम झा, ज्ञान प्रकाश, बिनोद सिंह, नारायण पोद्दार, कौस्तव रॉय, मणि मोहंती, भाजयुमो जिलाध्यक्ष अमित अग्रवाल, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद, महिला मोर्चा अध्यक्ष ज्योति अधिकारी, किसान मोर्चा अध्यक्ष मुचीराम बाउरी, अनुसूचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष बिनानंद सिरका, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष अजीत कालिंदी, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष मोहम्मद निसार समेत मंडल अध्यक्ष अमरेंद्र पासवान, बिनोद राय, फातिमा शाहीन, हन्नु जैन, सुनील सिंह मुंडा, संतोष ठाकुर, ध्रुव मिश्रा, सुरेश शर्मा, अजय सिंह, बबलू गोप, हेमंत सिंह, दीपक झा, संजय तिवारी, राजेश सिंह, प्रशांत पोद्दार, बरजंगी पांडेय, संजय कुमार सिंह, चंचल चक्रवर्ती, रविन्द्र नाथ सरदार, हलदर दास, सुदीप कुमार डे, त्रिदेव चटराज, दीपक पॉल, पवन सिंह, शांतनु मुखर्जी, मंटू चरण दत्ता, प्रधान महतो, अमिताभ सेनापति, निशांत कुमार, बिमल बैठा, श्वेता कुमारी, दिनेश शर्मा, रेणु झा, रूबी झा, राजपति देवी, श्रीराम प्रसाद, दीपक पारीख, अनमोल वर्मा, काजू शांडिल समेत अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे.


