
उदित वाणी, जमशेदपुर: पूर्णापानी आदिवासी हाई स्कूल की ही नंदनी बक्शी और श्रेया साव 86.40% अंक लाकर संयुक्त रूप से नौवां स्टेट टॉपर बनी. नंदिनी बक्सी को हिंदी में 97, अंग्रेजी में 95, गणित में 97, विज्ञान में 99 और संस्कृत में 94 अंक प्राप्त हुए हैं.
उसने अपनी सफलता का श्रेय पिता हीरेन बक्सी और मां पुतुल बक्शी को दिया है. उसने बताया कि वह आगे चलकर इंजीनियर बनना चाहती है. वहीं बेंद गांव की श्रेया साव को हिंदी में 97, संस्कृत में 94, गणित में 98, विज्ञान में 97 और सामाजिक विज्ञान में 96 अंक प्राप्त हुए हैं. वह आगे चलकर आईएएस ऑफिसर बनना चाहती है. उसके पिता आशीष साव टुकदा उत्क्रमित मध्य विद्यालय में शिक्षक हैं. माता गृहिणी हैं.
Advertisement
<

