
उदित वाणी, जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मुकेश मित्तल अपनी पूरी टीम के साथ शुक्रवार को झारखंड सरकार के स्वास्थ मंत्री बन्ना गुप्ता से मुलाकात की एवं उन्हें गुलदस्ता,शॉल एवं बुके देकर सम्मानित किया.
बन्ना गुप्ता ने मुकेश मित्तल और उनकी पूरी टीम को जीत की बधाई दी और उम्मीद जताई कि सम्मेलन समाज हित में कार्य करेगा. माननीय मंत्री से मुकेश मित्तल ने कहा कि यह समाज के लिए बहुत ही सुखद समाचार है और वे वचन देता हैं कि अपनी टीम के साथ समाज की उन्नति के लिए सदैव तत्पर रहेंगे.
मित्तल ने मंत्री जी को अपनी भावी कार्य योजना से भी अवगत कराया और बताया कि राजस्थान विद्या मंदिर स्कूल किसी समय में मारवाड़ी समाज का धरोहर था, परंतु किसी कारणवश यह राज्य सरकार के अधीन चली गया.
उन्होंने मंत्री महोदय से विनती की कि इस दिशा में भी पहल कर समाज की धरोहर को समाज को देने की कृपा करें. मारवाड़ी समाज का अपना कोई भवन जमशेदपुर में नहीं है. सभी समाज अपनी गतिविधियां अपने भवन में संचालित करते हैं.
ऐेसे में हमारा भी एक भवन हो ताकि सामाजिक गतिविधियों को बढ़ावा दिया जा सके एवं सम्मेलन के सदस्यों को अपने घर के विवाह सहित भिन्न भिन्न कार्यक्रमों के आयोजन में मदद मिलें.
साथ में सुभाष शाह, सीए विवेक चौधरी, शंकर मित्तल (जुगसलाई), विमल अग्रवाल, सीए सिद्धार्थ खण्डेलवाल, सीए विनीत मित्तल, मोहित शाह, बबलू अग्रवाल, गौरव जवानपुरिया, आशीष खन्ना, सीए अंकित अग्रवाल, रतन सहरिया, कमल सिंघल एवं तुषार जिंदल थे.

