उदित वाणी, जमशेदपुर: झारखंड राज्य स्थापना दिवस पर कोल्हान को भी कई तोहफे मिले. रांची में आयोजित मुख्य समारोह में इन योजनाओं का शिलान्यास या उद्घाटन किया गया.
इन योजनाओं में 418 करोड़ की लागत से बनने वाले एमजीएम अस्पताल का शिलान्यास, 13.47 करोड़ की लागत से बनी साकची डीएम लाइब्रेरी एवं 12.05 करोड़ की लागत से बनाया गया कदमा का बहुउदेशीय भवन का उद्घाटन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राजधानी रांची से ऑनलाइन किया.
कोल्हान के लिए शिलान्यास
# चाईबासा मंझगांव से घोबाधीबीन 21.11 किलोमीटर सडक़ 141.87 करोड़
# धालभूमगढ़ चाकुलिया बेंध पथ 27.89 किलोमीटर (कालीकरण) 18 करोड़ की राशि
# मानगो सुमन होटल से आनंदबिहार कॉलोनी (कालीकरण) 8.23 करोड़
# नामडीह एवं आसन्न (सरायकेला खरसांवा) में ग्रामीण जलापूर्ति परियोजना :75.68 करोड़
# आसनबनी ग्रामीण जलापूर्ति परियोजना (सरायकेला खरसांवा) 33.14 करोड़
# सापड़ा से केंदु मोड़ तक सडक़ का निर्माण (सरायकेला खरसांवा) : 4.98 करोड़
# नेशनल इलेक्ट्रॉनीक कांड्रा रोड से मंटु मोड़ तक सडक़ का निर्माण : 2.49 करोड़
# बहरागोड़ा में काबुआ नाला पर पुल : 3.41 करोड़
# एमजीएम जमशेदपुर में पुलिस भवन : 2.48 करोड़
# पूर्वी सिंहभूम जिला में कृषक पाठशाला : 3.59 करोड़
# एमजीएम अस्पताल का शिलान्यास : 418.35 करोड़
# जमशेदपुर में कदमा में सीएचसी (सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र) : 10.39 करोड़
# पोटका में सीएचसी : 11 करोड़
# डुमरिया में सीएचसी : 11 करोड़
# जमशेदपुर में 100 बेड का प्रीफैब्रिकेटेड फिल्ड हॉस्पिटल : 7.50 करोड़
# मानगो से पारडीह तक 4.25 किलोनीटर सडक़ का कालीकरण : 5.02 करोड़
# ओल्ड पुरुलिया रोड सडक़ 3.38 किलोमीटर का कालीकरण : 3.53 करोड़
# घोड़ाबांधा सडक़ 1.5 किलोमीटर का मजबूतीकरण : 2.6 करोड़
कोल्हान की इनका उद्घाटन
# डीएम लाईब्रेरी साकची (जमशेदपुर) : 13.47 करोड़
# बहुउदेशीय सम्मेलन केंद्र (कदमा जमशेदपुर) : 12.05 करोड़
# बस पड़ाव (सरायकेला) : 2.25 करोड़
उदित वाणी टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है। यहां क्लिक करके आप सब्सक्राइब कर सकते हैं।