
- कार्यक्रम के दौरान विभिन्न खेलों में विजेता प्रतिभागी को उपायुक्त ने मेडल व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर किया सम्मानित
उदितवाणी, कांड्रा: भगवान बिरसा मुंडा स्टेडियम सरायकेला में झारखण्ड शिक्षा परियोजना एवं टाटा स्टील के सहयोग से खेलो झारखण्ड 2022-23 के तहत दो दिवसीय कार्यक्रम मे विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त अरवा राजकमल, उप विकास आयुक्त प्रवीण कुमार गागराई, परियोजना निदेशक आईटीडीए संदीप कुमार दौराइबूरू एवं अन्य अतिथि गण के द्वारा सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। बाते चले कई यह प्रतियोगिता प्रखंड स्तर के बाद जिला स्तर पर आयोजित किया जा रहा है जिनमें आज सभी प्रखंडों से विभिन्न खेलों में 2000 से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

इस दौरान उपायुक्त ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस तरह की प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य आप सभी के प्रतिभा को निखारना है साथ ही कहा कि प्रतियोगिता में जीत या हार एक अलग बात है लेकिन प्रतियोगिता में भाग लेना ही अपने आप में बड़ी उपलब्धि है। उपायुक्त ने कहा कि देश को समाज को जोड़ने की शक्ति खेल में हैं, खेल ना सिर्फ शारीरिक विकास बल्कि समाज के विकास में भी अति महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कई खेल बच्चो कई प्रतिभा को निखारने के साथ-साथ बच्चों के सर्वांगीण विकास में भी सहयोगी है।

कार्यक्रम के उपायुक्त ने विभिन्न खेलों में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को मेडल व प्रशस्ति प्रदान कर सम्मानित किया साथ ही उन्हें अपने खेल की प्रतिभा को आगे बढ़ाते हुए ना सिर्फ़ जिला स्तर बल्कि राज्य एवं राष्ट्र स्तर पर अपनी पहचान बनाने की बात कही।

