
उदित वाणी कांड्रा: गोगो दीदी योजना भाजपा के पंचप्रण का हिस्सा हैं। मतलब भाजपा जनता के समक्ष ये प्रण लेती है की प्रदेश भर की महिलाओं को इस योजना के माध्यम से आर्थिक सशक्त बनाएगी।
आगामी विधानसभा चुनाव के बाद जैसे ही भाजपा की सरकार बनेगी पहले ही कैबिनेट बैठक में इस योजना को पारित कर लिया जाएगा। अभी जिनका पंजीकरण कराया जा रहा है उनसे संपर्क कर लाभुकों की श्रेणी में जोड़ा जायेगा। फिर प्रत्येक महीने की 11 तारीख को 2100 रुपए मिलना शुरू हो जाएगा। मोदी जी के नेतृत्व में तीसरी बार बनी भाजपा की केंद्र में सरकार के द्वारा भी लगातार महिलाओं के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही है।वहीं भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व जिला अध्यक्ष रश्मि साहु ने प्रदेश के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी के तुगलकी फरमान को भी असंवैधानिक बताया है।
जेएमएम द्वारा जनता को गुमराह करने के लिए सरकारी तंत्र का दुरूपयोग किया जा रहा है।
महिला विरोधी इस इंडी गठबंधन सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए झारखंड की महिलाओं को एकजुट होने का आह्वान भी किया है।

