
झुलो झुलो मां कालका भवानी… जैसे भजनों पर झूमे श्रद्धालु
उदित वाणी , जमशेदपुर: कालका माता परिवार, टाटानगर द्धारा कुलदेवी श्री अमरसर वाली कालका माता का झूलन एवं सिंधारा उत्सव का आयोजन राजस्थान भवन, बिष्टुपुर में हुआ. इस दौरान भजन गायक महावीर अग्रवाल मुन्ना ने श्री गणेश वंदना पालना में झूले गणपत के साथ भजनों की वर्षा कि जो देर रात तक चली. इससे पहले संध्या चार बजे से कालका माता की पूजा अर्चना शुरू हुई.
पंडित रामजी पारिक ने पूजा करायी तथा सबको रक्षा सूत्र बांधा. कुसुम-अंबिका नागेलिया ने पूजा की. महोत्सव में सभी महिलाएं चुदड़़ी ओढ़े व राजस्थानी परिधान में थीं. स्थानीय भजन गायक महावीर अग्रवाल और मंजु सैन द्धारा माता के चरणों में भजनों की अमृत वर्षा की गयी.
संध्या 6.30 बजे से पूजा झा द्वारा मंगलपाठ का वाचन किया गया. छोटे बच्चो ने माता का रूप धारण कर नृत्य किया और सबका मन मोहा. कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण कालका माता का दरबार, झूला, छप्पन भोग, अखंड ज्योत तथा महाप्रसाद था.
इस कार्यक्रम में कुंज बिहारी नागेलिया, सत्यनारायण नरेड़ी, विश्वनाथ नरेड़ी, घनश्याम अग्रवाल, उत्तम नरेड़ी, किशोर नागेलिया, सुशील, राजेश शर्मा, निशा नागेललिया, रितु नागेलिया, विनीता नरेड़ी, ममता केडिया, कृष्णा केडिया, संजना अग्रवाल, शालिनी अग्रवाल समेत कालका माता परिवार के सभी सदस्यों का योगदान रहा.

