
उदित वाणी जमशेदपुर : शहर के कई हत्याकांड मामले में फरार चल रहा मुख्य आरोपी इन दिनों सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट कर पुलिस को चुनौती दे रहा है. फरार होने के बावजूद आरोपी साहिल यादव उर्फ गोलू फेसबुक पर अपनी तस्वीरें पोस्ट कर रहा है. हत्या के 10 दिनों बाद 11 फरवरी को उसने फेसबुक पर एक फोटो पोस्ट की जो की दिल्ली की बताई जा रही है. हालांकि कुछ दिनों बाद ही उसने वह फोटो डिलीट भी कर दी. बताया जाता है कि साहिल सोशल मीडिया के माध्यम से हत्या में शामिल अन्य साथियों से भी संपर्क में है और पल-पल की खबर रखे हुए है. इधर पुलिस मामले में अब तक दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है जिसमें सुजल बहादुर और मुन्ना अधिकारी शामिल है. पुलिस की माने सुजल बहादुर घटना स्थल पर शामिल था जबकि मुन्ना अधिकारी हत्या का प्लान बनाने में शामिल था। रंगदारी मांगने को लेकर गोली चलाने के मामले में मुख्य आरोपी रहे माशूक मनीष को राजनीतिक पार्टी का सपोर्ट है जिस कारण वह अब तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है. माशूक मनीष के खिलाफ जिले के थानों में कई मामले दर्ज है. अखिरी बार 7 जुलाई को मानगो पुल के पास मछली विक्रेताओं से रंगदारी मांगने के लेकर हुए फायरिंग मामले में माशूक मनीष का नाम सामने आया था जिसके बाद पुलिस ने लगातार छापेमारी करते हुए घटना में शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया था पर माशूक को पुलिस गिरफ्तार नहीं पाई. पुलिस माशूक की गिरफ्तारी के लिए शहर के बाहर भी गई थी पर पुलिस को कोई सफलता हाथ नहीं लगी. इसके पीछे का कारण राजनीतिक संरक्षण बताया जाता है. सभी कुछ जांच का विषय है।
