
उदित वाणी, जमशेदपुर : चांडिल थाना क्षेत्र अंतर्गत कपाली ओपी गौस नगर फुटबॉल मैदान इलाके से एक माँ और बेटी के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए आम लोगों से सहयोग की अपील की है।
जानकारी के अनुसार, 22 वर्षीय हेना कौसर और उनकी 9 वर्षीय बेटी ईसाल 24 सितंबर 2025 से घर से लापता हैं। परिवार वालों ने बताया कि हेना कौसर की ऊँचाई लगभग 4 फीट 5 इंच है, रंग गेहुआं है और उन्होंने काला नकाब पहन रखा था। वहीं, उनकी बेटी ईसाल ने ब्लैक एंड वाइट फ्रॉक पहनी हुई थी। दोनों के अचानक लापता हो जाने से परिवार परेशान है और लगातार उनकी खोजबीन में जुटा है।
परिजनों ने बताया कि रिश्तेदारों और परिचितों से पूछताछ के बाद भी कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। इधर, घटना की सूचना पुलिस को भी दे दी गई है। स्थानीय पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आसपास के क्षेत्रों में खोजबीन की जा रही है।
परिजनों ने लोगों से अपील की है कि अगर किसी को भी हेना कौसर और उनकी बेटी ईसाल के संबंध में कोई जानकारी मिले तो तुरंत 9153002386 पर संपर्क करें।
लंबे समय से माँ-बेटी का कोई सुराग न लग पाने से परिवार की चिंता बढ़ गई है। पुलिस ने भी आमजन से सहयोग की अपेक्षा की है, ताकि माँ-बेटी को सुरक्षित खोजकर उनके परिवार तक पहुंचाया जा सके।

