
उदित वाणी, जमशेदपुर : कदमा थाना क्षेत्र के फार्म एरिया में चोरी के टेम्पू की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने छापामारी कर एक व्यक्ति को रंगेहाथ पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान औरंगजेब उर्फ औरंगजेब खान उर्फ रुस्तम खान (41), पिता चंगेज खान, निवासी शास्त्री नगर ब्लॉक नं-02, कदमा के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके से एक पियागो टेम्पू बरामद किया, जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर जेएच05सीजे4315 फर्जी पाया गया।
पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि टेम्पू चोरी का है, जिसे उसने करीब एक साल पहले कपाली निवासी रईस से खरीदा था। रईस इस समय चोरी के टेम्पू खरीद-बिक्री करने के आरोप में जेल में बंद है। पुलिस के अनुसार रईस अपने गिरोह से टेम्पू चोरी करवाकर इंजन और चेसिस बदल देता था तथा फर्जी नंबर लगाकर उन्हें महंगे दामों में बेचता था।

