
उदित वाणी जमशेदपुर : इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ मटेरियल मैनेजमेंट (आईआईएमएम) की वार्षिक आम सभा आज रूसी मोदी सेंटर फॉर एक्सीलेंस के सभागार में आयोजित हुई। संस्थान के उपाध्यक्ष राणा दास की अध्यक्षता में हुई बैठक में 2023 से 2025 के लिए नई कमेटी का गठन किया गया।
2023 से 2025 के लिए गठित कमेटी में सिद्धार्थ दास को अध्यक्ष बनाया गया। इसके अलावा संजीव रमन को उपाध्यक्ष, नीलेश कुमार मिश्रा को सचिव और संतोष कुमार दुबे कोषाध्यक्ष बनाए गए हैं। इनके अलावा एसएच वजीफदार, मालती पांडे, संजीव कुमार, विजय कुमार, दीपक नायक, कोर्स समन्वयक सुनीता पांडे, जीडी पांडे, राष्ट्रीय परिषद सदस्य एके श्रीवास्तव, जीआर मूर्ति और डॉ. टीएएस विजयराघवन आदि समिति सदस्य में शामिल किए गए हैं।
सभापति सिद्धार्थ दास ने कहा कि आज पूरे विश्व में सप्लाई चेन मैनेजमेंट और लॉजिस्टिक्स का महत्व काफी बढ़ गया है। आने वाले दिनों में वही देश सबसे ज्यादा समृद्ध और शक्तिशाली होगा, जिसका सप्लाई चेन और लॉजिस्टिक्स सबसे मजबूत होगा। भारत द्वारा उत्तम सप्लाई चेन मैनेजमेंट और लॉजिस्टिक्स की मदद से कोरोना पर नियंत्रण पाना इसका एक बेहतरीन उदाहरण है।
उदित वाणी टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है। यहां क्लिक करके आप सब्सक्राइब कर सकते हैं।