
उदित वाणी,जमशेदपुर : झारखंड राज्य विश्वविद्यालय संविदा शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल बुधवार को संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार पांडेय की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने कॉलेजों के आवश्यकता आधारित शिक्षकों के समायोजन के संबंध में मांगपत्र सौंपा।
इसमें राज्य के विभिन्न विवि में कार्यरत लगभग 600 आवश्यकता आधारित शिक्षकों को समायोजन करते हुए सेवा नियमित करने, यूजीसी द्वारा तय सहायक प्राध्यापक का मानदेय देने के साथ 65 वर्ष तक सेवा विस्तार करने, नियमित बहाली संबंधी मांगें सीएम के समक्ष रखी गई। प्रतिनिधिमंडल में डॉ. कमलेश कुमार कमलेंदू, डॉ. संतोष कुमार, विनोद एक्का, डॉ. गोपीनाथ पाण्डेय, प्रो. दीपक कुमार, प्रो. इंद्रजीत शामिल थे।
Advertisement
<

