
उदित वाणी आदित्यपुर (का.प्र.)ः मिथिला संकीर्तन मंडली, आदित्यपुर के नेतृत्व मे आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर समस्त मिथिला समाज, आदित्यपुर द्वारा हर्षोल्लास के साथ कीर्तन भवन, हनुमान मंदिर रोड नंबर 10 से लेकर राम मंदिर रोड नंबर 14 तक एवं पुनः राम मंदिर से कीर्तन भवन तक विशाल नगर भ्रमण कीर्तन का आयोजन किया गया है. वहीं, शाम को कीर्तन भवन में दीपोत्सव एवम कीर्तन भजन का आयोजन होगा। उक्त जानकारी मिथिला संकीर्तन मंडली के अध्यक्ष रंजीत नारायण मिश्रा ने दी.
Advertisement
<
