
उदित वाणी जमशेदपुर : जमशेदपुर के जुगसलाई क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिकों का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को जुगसलाई थाना पहुंचा और नए थाना प्रभारी मोहम्मद रब्बानी खान से मुलाकात कर उनका स्वागत एवं सम्मान किया। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व सरदार शैलेंद्र सिंह, बंटी सिंह और मोहम्मद सूबेद ने किया।
इस अवसर पर नागरिकों ने थाना प्रभारी मोहम्मद रब्बानी खान को शाल और बुके भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित टाटानगर आरपीएफ थाना प्रभारी राजा मोहन को भी शाल देकर सम्मानित किया गया।
मौके पर थाना प्रभारी मोहम्मद रब्बानी खान ने उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन और आम नागरिकों का सहयोग बेहद जरूरी है। उन्होंने लोगों से समय-समय पर प्रशासन को सहयोग करने का अनुरोध किया।
वहीं, उपस्थित नागरिकों ने भी प्रशासन को हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया और क्षेत्र में नशा बेचने वालों के खिलाफ तत्काल और सख्त कार्रवाई करने की मांग की।
इस मौके पर सरदार शैलेंद्र सिंह के अलावा मोहम्मद सूबेद, बंटी सिंह, बुलेट तिवारी, नितेश कुमार, नग्टू तिवारी, अमृतपाल सिंह, मोनू, सूरज प्रताप सिंह, विवेक सिंह, सूरज वर्मा समेत कई लोग उपस्थित थे।

