
उदित वाणी कांड्रा: सरायकेला प्रखंड अंतर्गत भुरकुली गांव में विगत कई दिनों से 100 केवी का ट्रांसफार्मर खराब होने से पूरा गांव अंधकार में नील था, दो दिन पूर्व में ही भाजपा नेता गणेश महाली के द्वारा 100 केवी का नया ट्रांसफार्मर गांव वालों को उपलब्ध करा गया था जिसका आज भाजपा नेता गणेश माहली ने गांव के वरिष्ठ लोगों की उपस्थिति में विधिवत फीता काटकर गांव में बिजली बहाल कर दिया। इस मौके पर भाजपा नेता हरि लोहार,ललन तिवारी, ग्राम प्रधान चंदन महतो,फानी भूषण महतो आदि उपस्थित थे।
Advertisement
<

