
उदित वाणी, जमशेदपुर: दिलराज कौर के सीए बनने पर पिता ताजवीर कलसी परिवार द्वारा गुरु महाराज का धन्यवाद करने के लिए कदमा गुरुद्वारा साहिब में धार्मिक समागम का आयोजन किया गया.
इस मौके पर झारखंड प्रदेश गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार शैलेंद्र सिंह एवं कदमा गुरुद्वारा के प्रधान बलदेव सिंह, स्त्री सत्संग सभा के प्रधान रविंदर कौर द्वारा चार्टर्ड अकाउंटेंट दिलराज कौर एवं कदमा गुरुद्वारा के ट्रस्टी पिता ताजवीर कलसी, माता हरजीत कौर को शॉल एवं बुके भेंट कर सम्मानित किया गया.
इस मौके पर सरदार शैलेंद्र सिंह ने कहा कि जहां दिलराज कौर ने अपने परिवार का नाम रोशन किया है वहीं सिख समाज का भी नाम रोशन किया है. इस मौके पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सलाहकार गुरमीत सिंह, कुलवंत सिंह, नरेंद्र सिंह वालिया, उपाध्यक्ष मनजीत सिंह बाठ, महासचिव मनजीत सिंह कलसी, सरदार ओशान, देवेंद्र सिंह वालिया, कृपाल सिंह, स्त्री सत्संग सभा की पदाधिकारी उपस्थित थीं.

