
उदित वाणी, जमशेदपुर: इंटीरियर और एक्सटीरियर की दुनियां में नित नए प्रयोग हो रहे हैं. देश के नंबर 1 विंडो एवं डोर ब्राण्ड फेनेस्टा- दरवाजों और खिडकियों के 100 से अधिक डिजाइनों के साथ शहर में आरके इंटरप्राइजेज शहरवासियों को कई विकल्प दे रही है.
आरके इंटरप्राइजेज के राहुल सिंह मुताबिक फेनेस्टा ब्राण्ड असंख्य घरों, होटलों, अस्पतालों, कॉलेजों एवं अन्य संस्थानों को अपनी सेवाएं उपलब्ध करा रहा है. फेनेस्टा के दरवाजे और खिड़कियां हाईटेक मैनुफैक्चरिंग युनिट्स में अत्याधुनिक तकनीकों की मदद से बनाए जाते हैं, इनके डिजाइन बनाते समय युटिलिटी को खास तौर पर ध्यान में रखा जाता है, जिससे ये हर वर्ग के उपभोक्ता को आकर्षित करते हैं.
विभिन्न रंगों और बनावटों में उपलब्ध फेनेस्टा के उत्पाद होममेकर या आर्कीटेक्ट की पंसद के अनुसार 100 फीसदी कस्टमाइज किए जा सकते हैं. फेनेस्टा के दरवाजे और खिड़कियां ऐसी सामग्री से बने हैं जो अनूठा थर्मल इन्सुलेशन प्रदान करते हैं, इनके इस्तेमाल से घर में बिजली की खपत 30 फीसदी तक कम हो जाती है. ये उत्पाद घर में अनचाहे शोर, धूल एवं प्रदूषण को भी कम करते हैं.
ये भारी बारिश और 245 किलोमीटर प्रति घण्टा की गति से चलने वाली हवाओं से भी घर को सुरक्षित रखते हैं.
इसके डिजाइनर खिड़कियों और दरवाजों की रेंज में अनूठे स्टाइल शामिल हैं जैसे लिफ्ट एण्ड स्लाइड, स्लाइड एण्ड फोल्ड, विला सीरीज, रेट्रोफिटेड बग स्क्रीन, जॉजियन बार्स, इंटरनल डोर और आधुनिक अल्ट्रा लक्जरी सिस्टम एलुमिनियम रेंज फेनेस्टा हर उपभोक्ता के लिए अनुकूल समाधान पेश करता है.
त्योहारी सीजन में 30 प्रतिशत तक की खास छूट दी जा रही है जबकि आम तौर पर इस ब्रांड में 10 प्रतिशत से ज्यादा के डिस्काउंट नहीं होते हैं. राहुल सिंह ने बताया कि झारखंड के अलावा सीमावर्ती बंगाल और ओडि़सा के कई इलाकों में भी वे अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

