
चैंबर भवन में सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की 71वीं आमसभा का आयोजन
उदित वाणी, जमशेदपुर: सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की 71वीं आमसभा मंगलवार 27 सितंबर को चैम्बर भवन बिष्टुपुर में हुई. इस आम सभा में पिछले एक साल में चैम्बर द्वारा किए गये काम का ब्यौरा पेश किया गया.
आमसभा की शुरूआत अध्यक्ष विजय आनंद मूनका के अध्यक्षीय भाषण से हुई. उन्होंने उपस्थित सभी उपस्थित पूर्व अध्यक्ष मुरलीधर केडिया, जीआर.गोलछा, सुरेश सोंथालिया और अशोक भालोटिया का स्वागत किया.
मूनका ने बताया कि वर्ष 2021-23 कार्यकाल के लिए चुनी गई उनकी कार्यसमिति ने उपलब्धि हासिल करते हुए एक साल में सौ कार्यक्रम का आयोजन पूरा किया है. यह उपलब्धि पदाधिकारियों, कार्यसमिति सदस्यों और चैम्बर के सभी सदस्यों के सहयोग से पूरा हुआ है. इसके लिए सभी बधाई के पात्र हैं.
चैंबर ने कई समस्याओं का किया निराकरण
पहले वर्ष में उद्योग और व्यापार में आई कई समस्याओं को निराकरण सदस्यों के मदद से पूरा किया गया. कृषि बाजार उत्पादन समिति पर दो प्रतिशत बाजार शुल्क, सैरात बाजार, साकची बाजार बैरिकेटिंग का मु्द्दा, व्यापारियों एवं उद्यमियों से लूट की वारदात जैसे मुद्दे पर चैम्बर ने मुखर होकर अपना विरोध जताया.
जनकल्याण और सामाजिक सरोकार के तहत पूर्व उपाध्यक्ष स्वर्गीय दिनेश चौधरी की स्मृति में रक्तदान शिविर, आधार कार्ड कैम्प, कोविड बूस्टर डोज वैक्सीनेशन कैम्प, पासपोर्ट सेवा केन्द्र की क्षमता को बढ़वाना इत्यादि कार्य को किया गया. वोकल फॉर लोकल की तर्ज पर स्थानीय उद्यमियों को बढ़ावा देने के लिए कंपनियों के उच्च पदाधिकारियों को चैम्बर में आमंत्रित कर संवाद करना और विभागों के साथ तिमाही बैठकें आयोजित की गई.
एक साल में सौ से ज्यादा कार्यक्रम
आमसभा का संचालन करते हुए मानद महासचिव मानव केडिया ने पिछले एक वर्ष के दौरान किए गये कार्यो का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया. उन्होंने कहा कि पिछले एक वर्ष मे 100 से अधिक कार्यक्रम एवं बैठकों का आयोजन कार्यसमिति सदस्यों की सक्रिय भागीदारी से संभव हो पाया.
कोषाध्यक्ष किशोर गोलछा द्वारा वित्तीय वर्ष 2021-22 के आय-व्यय का ब्यौरा आमसभा में प्रस्तुत किया गया जिसे सर्वसम्मति से पास किया गया. पूरी आमसभा के लिए ई वोटिंग की व्यवस्था की गई थी. स्क्रूटनाइजर के रूप में सीए जगदीश खंडेलवाल थे. आम सभा को पूर्व अध्यक्ष मुरलीधर केडिया, जीआर गोलछा, सुरेश सोंथालिया और अशोक भालोटिया ने भी संबोधित किया.
चार उप समितियों ने अपने कार्य का ब्यौरा पेश किया
चारों उपसमिति के उपाध्यक्ष- नितेश धूत, दिलीप गोलछा, महेश सोंथालिया, मुकेश मित्तल एवं सचिव अनिल मोदी, भरत मकानी, पीयूष चौधरी द्वारा पिछले एक वर्ष के दौरान अपने-अपने उपसमितियों से संबंधित कार्यों एवं प्रस्तावों को भी आमसभा में रखा गया.
उद्योग उपसमिति का प्रस्ताव
स्थानीय उद्योगों को डीवीसी बिजली की उपलब्धता एवं राज्य के दूसरे जिलों के अनुसार समान बिजली दर, स्थानीय उद्योगों को बढ़ावा, जियाडा लैंड अलौटमेंट पॉलिसी को उद्योग फ्रेंडली बनाने हेतु सतत् प्रयास, उद्योगों को दूसरे जगहों पर जगह उपलब्ध कराना, कोल्हान में उद्योगों के विकास हेतु लैंड बैंक एवं फूड प्रोसेसिंग पार्क की स्थापना, इंजीनियरिंग संयंत्रों की कोल्हान में स्थापना करना.
व्यापार एवं वाणिज्य उपसमिति का प्रस्ताव
जमशेदपुर में ट्रेड कमिश्नर की स्थापना, सैरात की भूमि पर बने बाजारों को आधुनिक बाजार के रूप में विकसित किया जाय एवं दुकानदारों को मालिकाना हक दिया जाय.
व्यावसायियों को आयुष्मान भारत योजना का लाभ, व्यापारियों के लिए व्यापारी कल्याण बोर्ड की स्थापना, बाजार समिति में व्याप्त समस्याओं का निराकरण, दुकानदारों को मालिकाना हक दिया जाय.
जनसंपर्क एवं कल्याण उपमिति का प्रस्ताव
जमशेदपुर या इसके आसपास एयरपोर्ट का निर्माण, बाजारों में महिलाओं के लिए पिंक टॉयलेट का निर्माण, जुगसलाई ओवरब्रिज का निर्माण 31 दिसंबर तक पूर्ण किया जाये, होल्डिंग टैक्स, कीनन स्टेडियम का कायाकल्प, सैरात बाजार की दुकानों का किराया निर्धारण, जमशेदपुर में मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल, उच्च शिक्षा/अंतर्राष्ट्रीय मानक विश्वविद्यालय, पर्यटन का विकास इत्यादि.
टैक्स एवं फाइनांस उपसमिति द्वारा डायरेक्ट एवं इनडायरेक्ट टैक्स से संबंधित प्रस्ताव लाए गए.
ये थे उपस्थित
आमसभा में अध्यक्ष विजय आनंद मूनका, मानद महासचिव मानव केडिया, उपाध्यक्ष नितेश धूत, दिलीप गोलछा, महेश सोंथालिया, मुकेश मित्तल एवं सचिव अनिल मोदी, भरत मकानी, पीयूष चौधरी, कोषाध्यक्ष आम किशोर गोलेच्छा, बीएन शर्मा, सत्यनारायण अग्रवाल मुन्ना, बजरंगलाल अग्रवाल, विष्णु गोयल, अभिषेक अग्रवाल, मोहित मूनका, सन्नी संघी, अशोक मोदी, शिवप्रकाश शर्मा, रामू देबुका, श्रवण देबुका, सुधीर सिंह, भरत वसानी, रमेश सोंथालिया, आकाश मोदी, चन्द्रकांत जटाकिया, मनोज गोयल, मनोज कुमार अग्रवाल, नवीन कुमार, इन्द्रजीत सिंह बिन्द्रा, आनंद चौधरी, संजय देबुका, पवन नरेडी, मोहित साह, अमीष अग्रवाल, अभिषेक नरेडी, चंदन कांवटिया, पुनीत कांवटिया, अमित अग्रवाल, जसविंदर सिंह, लखन मूनका, बलराम प्रसाद, प्रशांत अग्रवाल, अशोक मोदी, मनोज चेतानी, हर्ष अग्रवाल, दिलीप गोयल, शुभम सेन, ओमप्रकाश इनानी,चेतन राठौढ़ सहित सैकड़ों सदस्यों उपस्थित थे.

