
उदित वाणी जमशेदपुर : आदित्यपुर (का.प्र.) : विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल, आदित्यपुर-01 के अंर्तगत विद्युत शक्ति उप केन्द्र, आदित्यपुरष्-01 के 11 केवी कान्ड्रा फीडर से रविवार को प्रातः 10 बजे से लेकर दोपहर एक बजे तक अर्थात कुल तीन घंटे तक बिजली की आपूर्ति बाधित रहेगी.
इस अवधि में लाईन मरम्मत व रख-रखाव, जम्पर, पेड़ की डाली छंटाई, ट्रांसफर्मर, ए बी स्विच, कनेक्टर आदि का कार्य होगा. इसकी वजह से कान्ड्रा फीडर के सभी क्षेत्र में बिजली की आपूर्ति प्रभावित रहेगी.
Advertisement
<

