
उदित वाणी, जमशेदपुर : आगामी नगर परिषद चुनाव के तहत वार्ड संख्या 18 से भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री अनिल मोदी ने दावेदारी प्रस्तुत की. उनके नामांकन से क्षेत्र में संगठित विकास, सशक्त नागरिक व्यवस्था और जवाबदेह जनप्रतिनिधित्व की उम्मीद मजबूत हुई.
सामाजिक योगदान
अनिल मोदी सामाजिक, व्यापारिक एवं जनसेवा के क्षेत्र में लंबे समय से सक्रिय हैं. वे जुगसलाई की बुनियादी समस्याओं -सुदृढ़ सड़क व्यवस्था, समुचित जलापूर्ति, आधुनिक नाली एवं ड्रेनेज सिस्टम, स्वच्छता, पार्किंग प्रबंधन, अतिक्रमण नियंत्रण तथा नागरिक सुविधाओं के विस्तार -को लेकर निरंतर संघर्ष करते रहे हैं. उनका मानना है कि नगर परिषद स्थानीय विकास की रीढ़ होनी चाहिए.
विकास के संकल्प
उन्होंने कहा कि नगर परिषद के माध्यम से योजनाओं को जमीन पर उतारने और पारदर्शी क्रियान्वयन का मार्ग प्रशस्त हुआ है. वे चुनावी वादों तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि जनसंवाद, जनभागीदारी और नियमित निगरानी से विकास कार्यों को गति देंगे. उनका लक्ष्य जुगसलाई को आदर्श, स्वच्छ और विकसित नगर क्षेत्र बनाना है.

