
उदित वाणी आदित्यपुर (का.प्र.)ः त्योहारी सीजन में सुरक्षित और स्वस्थ भोजन सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा खाने में मिलावट को रोकने के लिए मिलावट से मुक्ति का अभियान चलाया जा रहा है. इस क्रम मे मंगलवार को खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी अदिति सिंह के द्वारा गम्हरिया स्थित श्री गजानन वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड का निरीक्षण कर ब्रेडए क्रीम रोलए कुकीज का नमूना संग्रहित किया गया. वहीं, आदित्यपुर स्थित फुटबॉल मैदान में पूजा पंडाल के पास लगे मेले में सभी स्टॉल का भी निरीक्षण किया गया. निरिक्षण के क्रम में विभिन्न दुकानों से लड्डू, सॉस का नमूना ज़ब्त किया गया. अधिकांश फूड स्टॉल में सिंथेटिक फूड कलर का प्रयोग करते पाया गया, जिसे सभी फूड स्टॉल से ज़ब्त कर लिया गया व विनष्ट कराया गया. साथ हीं खाना बनाने में साफ़ पानी का उपयोग करने, कर्मियों की स्वच्छता पर ध्यान देने, ेिेंप मानक वाले खाद्य पदार्थ का प्रयोग करने, उचित लेबलिंग के साथ खाद्य सामाग्री की पैकिंग करने, सिंथेटिक कलर का प्रयोग न करने और अनावश्यक रंगों के इस्तेमाल से परहेज करने का निर्देश दिया गया.
उन्होंने बताया कि खाद्य सुरक्षा अभियान लोक स्वास्थ्य हित को देखकर चलाया जाता रहेगा. साथ हीं सभी होटल, मिठाई दुकानों, रेस्टोरेंट, स्ट्रीट फूड स्टॉल को खाद्य पदार्थों में कामधेनु रंग ;गाय छापद्ध का प्रयोग नहीं करने का निदेश दिया. क्योंकि यह रंग कपड़ा रंगने में प्रयोग किया जाता है, जिसे व्यंजनों को आकर्षित बनाने के लिए मिलावट किया जाता है, जो स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक है. ऐसे रंग के मिलने पर खाद्य कारोबारी पर सख्त कार्रवाई की जाएगी और खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 के प्रावधानों का किसी भी प्रकार के गैर अनुपालन करने वालों पर विधि सम्मत कार्रवाई भी की जाएगी. इस दौरान खाद्य सुरक्षा विभाग से संतोष कुमार एवं कार्तिक महतो टीम में उपस्थित थे

