
उदित वाणी, रांची : हिमाचल प्रदेश के जस्टिस तरलोक सिंह चौहान झारखंड हाईकोर्ट के नये चीफ जस्टिस होंगे. जस्टिस चौहान हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के वरीयतम जज हैं. सोमवार को राष्ट्रपति द्वारा उन्हें झारखंड हाईकोर्ट के नये चीफ जस्टिस नियुक्त किया गया. इसके बाद भारत सरकार के विधि एवं न्याय मंत्रालय द्वारा इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई. वहीं झारखंड हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस एम एस रामचंद्र राव का तबादला त्रिपुरा हाईकोर्ट कर दिया गया है.
नये चीफ जस्टिस तरलोक सिंह चौहान ने शिमला से स्कूली शिक्षा प्राप्त करने के बाद पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ से कानून की पढ़ाई की है. उन्होंने बर्ष 1989 में हिमाचल प्रदेश बार काउंसिल में एडवोकेट के रूप में निबंधन कराया था. बर्ष 2014 में उन्हें हाईकोर्ट के अतिरिक्त जज के रूप में पदोन्नति दी गई थी और उसी साल उन्हें स्थायी न्यायाधीश भी नियुक्त किया गया था. ज्ञात हो कि निवर्तमान जस्टिस एम एस रामचंद्र राव ने 25 सितंबर 2024 को झारखंड हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस पद लिया था.

