
उदित वाणी, आदित्यपुर : झारखंड राज्य के 25वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में सांस्कृतिक, साहित्यिक एवं सामाजिक संस्था परिमल के द्वारा 15 नवंबर को शाम 5 बजे से आदित्यपुर 02 के मार्ग संख्या 07 स्थित वीर कुंअर सिंह मैदान में एक शाम सदाबहार गीतों के नाम कार्यक्रम आहूत किया गया है. कार्यक्रम का उद्घाटन जिला परिवहन पदाधिकारी गिरिजा शंकर महतो करेंगे. परिमल की बैठक में उक्त जानकारी जिला बार एसोसिएशन के पूर्व उपाध्यक्ष सह अधिवक्ता ओमप्रकाश ने दी. उन्होंने बताया कि परिमल के द्वारा स्थानीय कलाकारों को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से लगातार प्रयास किया जा रहा है. इस अवसर पर मनोज कुमार सिंह, सुबोध शरण, दिवाकर झा, सुरेश धारी, लक्ष्मण प्रसाद, श्याम थापा, शांटू, प्रवीण आदि उपस्थित थे.
Advertisement
<

