
उदित वाणी, आदित्यपुर : झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ त्रिपाठी से संबद्ध पेयजल एव स्वच्छता विभाग कर्मचारी संघ के द्वारा आज पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, आदित्यपुर एवं जमशेदपुर प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया गया. वार्ता के दौरान कार्यपालक अभियंता द्वारा कर्मचारिरयों की माँगों पर शनिवार तक (यथाशीघ्र) निर्णय लेने का आश्वासन महासंघ को दिया गया.
महासंघ के नेताओं ने स्पष्ट किया कि अगर आश्वासन के बावजूद माँगें पूर्ण नहीं हुई, तो वैसी स्थिति में महासंघ द्वारा उग्र आन्दोलन किया जायेगा. उसके बाद धरना-प्रदर्शन को समाप्त करने की घोषणा की गई. मौके पर जिलाध्यक्ष अंजनी कुमार सिन्हा, महासंघ के प्रांतीय सम्मानित अध्यक्ष विमल कुमार सिंह, प्रांतीय संयुक्त सचिव प्रणव शंकर सहित प्रेम कुमार सिंह, मुन्नू राम हाँसदा, सुजीत कुमार महतो, पंकज कुमार सिंह, प्रवीण केसरी, प्रभात कुमार, धनुराम महतो, आनन्द बॉस्के, शंकर कुमार राय आदि उपस्थित थे.

