
उदित वाणी आदित्यपुर (का.प्र.): आदित्यपुर_02 के मार्ग संख्या 13_14 में श्रीश्री राम मंदिर नवयुवक दुर्गा पूजा समिति के भव्य पूजा पंडाल के निर्माण हेतु भूमि पूजन आज भाद्रपद शुक्ल पक्ष प्रतिपदा के मौके पर संपन्न हुआ. मौके पर यजमान के रुप में पूर्वी सिंहभूम जिला परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष सह समाजसेवी राजकुमार सिंह उपस्थित थे. इस दौरान महंत जय लराम मिश्रा ने वैदिक रीति रिवाज से अनुष्ठान संपन्न करवाया. समिति के अध्यक्ष विनय कृष्ण राजू ने बताया कि इस वर्ष पूजा का 51वाँ वर्ष है और समिति इस बार धूम लधाम के साथ पूजा की तैयारी कर रही है. इस अवसर पर समिति के पूर्व अध्यक्ष निरंजन मिश्रा, स्वप्निल सिंह, अभिषेक विशाल, सतीश शर्मा, ललन शुक्ला, दीपक शुक्ला, अमित सिंह, अखिलेश चौरसिया, अखिलेश झा, सागर सिंह, मिथलेश झा, पप्पू झा, अंकित, अमित सिंह, अजित सिंह, अनिल मिश्रा, जवाहर ठाकुर आदि उपस्थित थे.

