
उदित वाणी, कोलाबीरा : गम्हरिया थाना क्षेत्र के ऊषा मोड़ स्थित एक किराना दुकान में एक्सपायरी शीतल पेय पदार्थ बेचे जाने पर ग्राहकों ने विरोध दर्ज कराया. यह मामला तब सामने आया जब एक ग्राहक ने खरीदी गई कोल्ड ड्रिंक की बोतल पर अंकित तारीख पर ध्यान दिया.
25 जुलाई को थी एक्सपायरी डेट, 31 जुलाई को बेची गई बोतल
ग्राहक लोकेश्वर टुडू ने बताया कि उन्होंने जब पेय पदार्थ खरीदा, तब उस पर 25 जुलाई 2025 की एक्सपायरी डेट लिखी थी. जबकि उस दिन तारीख 31 जुलाई थी. यह देखकर वे हैरान रह गए.
अन्य ग्राहक भी हुए नाराज़
एक्सपायरी डेट का उत्पाद बेचे जाने पर अन्य ग्राहकों में भी गुस्सा फैल गया. लोगों ने इसे उपभोक्ता के साथ धोखाधड़ी करार देते हुए दुकान संचालक पर सवाल खड़े किए.
खाद्य सुरक्षा विभाग से की गई शिकायत
ग्राहकों ने इस मामले की सूचना खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों को दी है. उन्होंने मांग की है कि इस लापरवाही के लिए जिम्मेदार दुकानदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए.

