
उदित वाणी, कोलाबीरा : गम्हरिया थाना क्षेत्र के ऊषा मोड़ पर रविवार की रात उस समय हड़कंप मच गया जब एक चोर चोरी की कोशिश में पकड़े जाने के डर से अपनी बाइक मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया.
दुकान का ताला तोड़ने का प्रयास, पर नहीं चल पाई योजना
पुलिस के अनुसार, आरोपी चोर एक दुकान का ताला तोड़ने की कोशिश कर रहा था. लेकिन जैसे ही उसे किसी के आने की आहट मिली, वह घबराकर अपनी बाइक छोड़कर मौके से भाग निकला.
बाइक जब्त, जांच में जुटी पुलिस
सूचना मिलने पर गम्हरिया थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और वहां खड़ी बाइक को जब्त कर थाने ले गई. अब पुलिस बाइक के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर चोर की पहचान और गिरफ्तारी की दिशा में जांच कर रही है.
Advertisement
<

