
उदित वाणी, आदित्यपुर : आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र के 6ठे चरण (गम्हरिया) में स्थित शांति सीमेंट नामक कंपनी में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिन्हें कि न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है. गिरफ्तार आरोपियों में बादल गोप (बेसिक स्कूल गम्हरिया के पास का निवासी), अनन्तो प्रधान (रायबासा निवासी), राजू दास (बाँधडीह, घाटशिला निवासी) और विकास सिंह (बगानपाड़ा, गम्हरिया निवासी) को गिरफ्तार किया है.
वहीं, गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने कंपनी से चुराया गया 16 एमएम का 500 किलो लोहे का छड़ भी बरामद कर लिया है. पुलिस द्वारा उक्त कार्रवाई आदित्यपुर थाना कांड संख्या-254/25 के मामले में की गई है. उक्त जानकारी आदित्यपुर थाना प्रभारी विनोद कुमार तिर्की ने दी.

