
उदित वाणी, कोलाबीरा : आदित्यपुर थाना क्षेत्र के औद्योगिक इलाके डीवीसी मोड़ के पास स्थित एक कंपनी गेट से मालवाहक वाहन (407) चोरी हो गया है. यह वाहन आरकेएफएल प्लांट वन में कार्यरत था और प्रतिदिन कंपनी गेट के पास खड़ा किया जाता था.
वाहन मालिक ने दर्ज कराई प्राथमिकी
वाहन के स्वामी अभय कुमार सिंह ने आदित्यपुर थाना में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है. उन्होंने बताया कि सोमवार सुबह जब वे कंपनी पहुंचे, तो वाहन मौके से गायब था. काफी खोजबीन के बावजूद वाहन का कोई सुराग नहीं मिला, जिसके बाद उन्होंने थाना जाकर शिकायत दर्ज कराई.
पुलिस जांच में जुटी, खोजबीन जारी
प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है. स्थानीय लोगों और सुरक्षा गार्ड्स से भी पूछताछ की जा रही है.
क्या इस चोरी का कोई पूर्व नियोजित षड्यंत्र है? क्या औद्योगिक क्षेत्र में वाहनों की सुरक्षा को लेकर कंपनी की जिम्मेदारी तय होनी चाहिए? पुलिस की जांच से इन सवालों के जवाब मिलना बाकी है.
