
उदित वाणी, जमशेदपुर : टीआरएफ लेडीज़ एसोसिएशन (टीआरएफएलए) द्वारा जमशेदपुर ब्लड सेंटर और स्वैच्छिक रक्तदाता संघ (वीबीडीए) के सहयोग से गुरुवार को कंपनी परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. इस शिविर में 222 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया.
कंपनी के कर्मचारियों, टाटा रॉबिन्स फ्रेजर लेबर यूनियन के प्रतिष्ठित पदाधिकारियों और सदस्यों, टीआरएफ लेडीज़ एसोसिएशन की सदस्यों और हितधारकों ने शिविर को सफल बनाने में सहयोग और योगदान दिया.शिविर का औपचारिक उद्घाटन प्रबंध निदेशक उमेश कुमार सिंह, मुख्य वित्तीय अधिकारी आनंद चंद, टीआरएफ प्रबंधन के मुख्य सूचना अधिकारी अभिजीत सिंह, टाटा रॉबिन्स फ्रेजर श्रमिक संघ के अध्यक्ष राकेश्वर पांडे और महासचिव अंजनी कुमार तथा टीआरएफएलए की श्वेता गुप्ता ने किया. उद्घाटन समारोह में कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी, टीआरएफएलए के सदस्य और टीआरएफ श्रमिक संघ के समिति सदस्य उपस्थित थे.

