
उदित वाणी, जमशेदपुर : टाटा स्टील लिमिटेड (टिनप्लेट डिवीजन, जमशेदपुर) ने एक वर्षीय अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग प्रोग्राम 2026 के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. यह अवसर अप्रेंटिसशिप एक्ट 1961 के तहत उपलब्ध है और मुख्य रूप से झारखंड के युवाओं के लिए है.
पात्रता मानदंड:
शैक्षणिक योग्यता: मेकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, मेटलर्जिकल इंजीनियरिंग, फायर एंड सेफ्टी, या केमिकल में डिप्लोमा. (बीई/बी.टेक पास उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी, लेकिन नॉन-इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स भी आवेदन कर सकते हैं.
उम्र सीमा: 1 मार्च 2001 से 1 मार्च 2008 के बीच जन्मे उम्मीदवार (यानी लगभग 18 से 25 वर्ष).
अन्य शर्तें:
1. झारखंड का निवासी होना अनिवार्य (कम से कम 1 वर्ष से).
2. आधार सीडेड बैंक खाता और पैन कार्ड (आधार से लिंक) होना चाहिए.
3. अन्य संगठनों से पहले से अप्रेंटिसशिप पूरी करने वाले उम्मीदवार पात्र नहीं होंगे.
नौकरी की गारंटी नहीं
यह एक साल की ऑन-द-जॉब ट्रेनिंग होगी, जिसमें लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर चयन होगा. सफल उम्मीदवारों को एनएटीएस गाइडलाइंस के अनुसार स्टाइपेंड मिलेगा. कंपनी कोई रोजगार की गारंटी नहीं दे रही है, न ही हॉस्टल/रहने की व्यवस्था उपलब्ध कराएगी (उम्मीदवारों को खुद इंतजाम करना होगा). प्रोग्राम पूरा होने पर कोई नौकरी या अन्य दावा का अधिकार नहीं होगा।
आवेदन कैसे करें:
आवेदन ऑनलाइन मोड में किया जाएगा.
आवेदन की अंतिम तिथि: 26 फरवरी 2026, रात 11:55 बजे तक. आवेदन फॉर्म भरने के लिए दिए गए क्यूआर कोड को स्कैन करें या ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करें.
चयन प्रक्रिया: लिखित टेस्ट (ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर), उसके बाद दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल जांच. अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक अधिसूचना देखें या टाटा स्टील की वेबसाइट/पोर्टल पर जाएं.

