
उदित वाणी, जमशेदपुर : टाटा स्टील ने प्रोडक्शन लिंग इन्सेन्टिव (पीएलआई) स्कीम के लिए अपनी नई एपेक्स कमेटी को नये सिरे से गठित किया है. टाटा स्टील के एमडी टीवी नरेन्द्रन की ओर से जारी सर्कुलर में कहा गया है कि हाल में हुए संगठनात्मक बदलाव और टाटा समूह की कंपनियों के मर्जर की वजह से कमेटी को नये सिरे से गठन जरूरी हो गया था.
उल्लेखनीय है कि भारत सरकार ने 2021 में स्पेशलिटी स्टील के उत्पादन के लिए कंपनियों के लिए पीएलआई स्कीम लांच किया था, जिसके तहत सरकार की ओर से इस स्टील के उत्पादन पर इन्सेन्टिव मिलेगा. इस स्कीम के तहत सरकार के अधिकारियों के साथ लगातार संवाद बनाना, समय पर प्रोजेक्ट को पूरा करना, एमओयू को कार्यान्वित करना और क्लेम के सबमिशन के लिए इस एपेक्स कमेटी का गठन किया गया है. इसके चेयरपर्सन टाटा स्टील के वीपीसीएस डीबी सुंदर रामम बनाए गए है.
इस कमेटी के अन्य सदस्यों में वीपी लांग प्रोडक्ट्स आशीष अनुपम, वीपी इंजीनियरिंग एंड प्रोजेक्ट्स अक्षय खुल्लर, चीफ टेक्नोलॉजी एंड क्वालिटी एश्योरेंस अवतार सिंह सैनी, हेड एफएंडए टाटा स्टील कलिंगानगर विवेक खंडेलवाल, कंपनी सेक्रेटरी और चीफ लीगल ऑफिसर के. पर्वाथीसम, चीफ कारपोरेट अफेयर्स मनीष मिश्रा, वीपी (मार्केटिंग एंड सेल्स-फ्लैट प्रोडक्ट्स) प्रभात कुमार, चीफ बिजनेस एक्सीलेंस रितु कुमारी अग्रवाल, वीपी फाइनेशिंयल कन्ट्रोल एंड बिजनेस एनालिटिक्स संदीप भट्टाचार्या, चीफ फाइनांस ईएंडपी एंड कैपिटल प्लानिंग सुमित शुभदर्शन और हेड, रेगुलेटरी अफेयर्स-ट्रेड एंड इकोनोमी अपराजिता अग्रवाल शामिल है.

