
उदित वाणी, जमशेदपुर : टाटा स्टील ने एपेक्स ज्वाइंट कन्सलटेटिव काउंसिल ऑफ मैनेजमेंट कमेटी का गठन कर दिया है, जिसमें प्रबंधन और यूनियन के प्रतिनिधि को शामिल किया गया है. इस कमेटी के चेयरपर्सन टाटा स्टील के प्रबंध निदेशक (एमडी) टीवी नरेन्द्रन होंगे. टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी को इस कमेटी का को चेयरपर्सन बनाया गया है.
प्रबंधन की ओर से इस कमेटी के सदस्यों में अक्षय खुल्लर, आशीष अनुपम, आत्रेयी सान्याल, चैतन्य भानु, डीबी सुंदरा रामम, देवाशीष चौधरी, जयंता बनर्जी, कर्मवीर सिंह, कौशिक चटर्जी, पीयूष गुप्ता, प्रभात कुमार, प्रबल घोष, राजेश चिंतक, राजीव मंगल, समिता शाह, संदीप कुमार, संदीप भट्टाचार्या, सुबोध पांडेय, उत्तम सिंह, जुबिन पालिया, अवनीश अरूण, जयसिंह पांडा, राहुल दूबे, रितुराज सिन्हा, साक्षी चौधरी, सोनी सिन्हा, सौरभ राय और विनिता सिंह शामिल है. कर्मचारियों की ओर से इस कमेटी में कमेटी के को चेयरपर्सन और यूनियन अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी, अशोक कुमार राय, बीके डिंडा, मोहन महतो, रवीन्द्र कुमार जामुदा, राकेश्वर पांडेय, संजय कुमार दास, सतीश कुमार सिंह, शैलेश कुमार सिंह, चन्द्रकांत राउत, इन्द्रजीत बोस और मुकेश कुमार हैं.
